दिल्ली। कल 1 बजे AAP ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अरविंद केजरीवाल, तिहाड़ जेल से निकलकर किया ऐलान । आज माननीय सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले द्वारा भारत की तीसरी राष्ट्रीय पार्टी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार हेतु अंतरिम जमानत मिलने का आप कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है.आप प्रदेश प्रवक्ता हेमंत जोशी ने कहा की आज का फैसला भारत की न्याय प्रणाली के प्रति अटूट विश्वास को और मजबूत करता है, लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक और इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण सहभागीदार को चुनाव प्रचार से रोकने की साजिश बेकार हुई है,अरविंद केजरीवाल पूरे देश में प्रचार कर मौजूदा सरकार के अत्याचार,अन्याय और तानाशाही के खिलाफ जनता की अदालत में जाकर इंसाफ मांगेगे और देश में सकारात्मक राजनीति की पहल होगी.रोजगार,महंगाई,शिक्षा, स्वास्थ ,जनता की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे मुद्दों पर बात करने की बजाय भाजपा द्वारा चुनाव प्रचार में गैर जरूरी विषयों तथा देश की सर्वधर्म सद्भाव वाली राष्ट्रीय पहचान को विकृत करने की कोशिश नाकाम होगी.अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत से आप कार्यकर्ताओं में जोश उमंग की नई लहर हे और सभी समर्पित भाव से बदलाव के लिए जुट गए है.पंजाब,दिल्ली,हरियाणा और अन्य स्थानों में अब इंडिया गठबंधन को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर कलेक्टर ने जनता से की अपील,13 मई को ज़रूर करे मतदान नगर निगम के सौ करोड़ घोटाले में फरार एक्जीक्यूटिव इंजीनियर गिरफ्तार