इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां अफजल नामक यूवक ने सोनू बनकर महिला से दोस्ती की और महिला से जबरन अपने मौलाना भाई के माध्यम से निकाह पढ़वा, यही नहीं अफजल ने शादी के बाद महिला के अपने भाई के साथ संबंध बनाने पर मजबूर किया और शारीरिक संबंधों के वीडियो बनाकर महिला की 13 साल की बेटी से संबंध बनाने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। आखिरकार महिला ने आत्महत्या की कोशिश की लेकिन अखिल भारतीय बलाई समाज के लोग महिला को आजाद नगर थाने लेकर पहुंचे और मामला दर्ज करवाया है। बाइट – पीड़ित महिला बाइट – नीरज कुमार, थाना प्रभारी बाइट – मनोज परमार, अध्यक्ष अखिल भारतीय बलाई समाज दरसल पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहां महिला ने अखिल भारतीय बलाई महासंघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर अपने पति अफजल उर्फ सोनू ठाकुर उसके भाई फिरोज और जबरन निकाह करवाने वाले मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया की 3 साल पहले उसकी मुलाकात सोनू से हुई थी जहां उसने खुद को हिंदू बताते हुए दोस्ती की और शारीरिक संबंध बनाए, जब महिला ने उससे शादी करने की बात कही, तो सोनू ने खुद को मुस्लिम बताते हुए निकाह करने की बात कही। जब महिला राजी नहीं हुई तो उसे लॉन्ग ड्राइव के बहाने मानपुर लेकर गया और अपने भाई मौलाना के माध्यम से खुद का निकाह घर के भीतर ही पढ़वा लिया। निकाह होने के बाद महिला पर लगातार दबाव बनाया गया और अपने जेठ के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही गई। जब महिला नहीं मानी तो उसके जेठ फिरोज द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। वही अफजल और महिला के शारीरिक संबंध बनाते हुए फिरोज ने भी वीडियो बना लिया। दोनों भाइयों ने इस वीडियो के माध्यम से महिला को ब्लैकमेल करते हुए अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। अपने परिवार की बदनामी के डर से महिला चुप रही, लेकिन जब अफजल और फिरोज द्वारा महिला की 13 साल की बेटी से भी शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की गई तो उसने आवाज उठाने की कोशिश की, लेकिन उसे वीडियो दिखाकर धमकाया गया और चाकू दिखाकर बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की गई। इसके बाद महिला जब आत्महत्या करने पहुंची तो अखिल भारतीय बलाई महासंघ के पदाधिकारी ने महिला को बचाया और उसे लेकर आजाद नगर थाने पहुंचे जहां महिला और उसकी बेटी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म करने, धर्म परिवर्तन करवाने, और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में मामला दर्ज कर लिया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन परशुराम जयंती के अवसर पर इंदौर मेंब्राह्मण समाज के 36 वर्गों के अधध्यक्षो ने मिलकर किया परशुराम जी का अभिषेक, इन्दौर हज 2024 के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु इन्दौर कलेक्टर के आदेश पर एयरपोर्ट पर मीटिंग की रखी गई