जवा ब्रेकिंग 03/05/24 को जवा तहसीलदार को दिया गया था ज्ञापन।05/05/24 तक न्याय नही मिलने पर 06/05/24 से किया जाएगा चक्काजाम एवं आमरण अनसन। रिपोर्टर- कुशमेन्द्र सिंह NNW News लोकेशन- जवाखबर रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत जवा से सामने आ रही है कि दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों सहित अन्य सहयोगियों के द्वारा जवा चौराहे में चक्काजाम एवं आमरण अनशन किया जा रहा है। जिसके लिए परिजनों ने 03 मई को जवा तहसीलदार को ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि 05/05/24 तक यदि आरोपी नही पकड़ा गया और पीड़िता को न्याय नही मिला तो 06/05/24 को चक्काजाम और आमरण अनशन किया जाए। परंतु विभाग के द्वारा ध्यान नही दिया गया।वही दुष्कर्म कर हत्या के मामले में 12 दिन बीत जाने के बाद भी न ही आरोपी पकड़ा गया न ही पीड़िता को न्याय मिला। जिसमे जवा पुलिस की निष्क्रियता सामने आ रही है। बताते चले कि ग्राम पंचायत सितलहा के हरिजन बस्ती चंदी टोला में 24/04/24 को रात्रि 2 बजे के आसपास 9 वर्षीय मासूम बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी। जिसके विरोध में 25/04/24 को जवा चौराहे में चक्काजाम किया गया था जिसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा 7 दिन का समय मांगा था लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। वही परिजनों ने आरोपी को पकड़ने, 20 लाख की सहायता राशि, 4 एकड़ जमीन एवं सरकारी नौकरी की मांग रखी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चुनावी आचार संहिता के दौरान शराब जप्ती की कार्यवाही की गई. अब एक चुनाव, एक उम्मीदवार!