चौखम्भा राज्य की अवधारणा को पूरा कर रहे मोदी : जनार्दन मिश्रा।

मनगवां/ मनगवां विधानसभा क्षेत्र में कर रहे जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने जाति, धर्म से परे जाकर सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास को पूरा करते हुए हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार दिया है। 10 वर्षो से सरकार ने समाज के अंतिम छोर में खड़े हर व्यक्ति के आंसुओं को पोछने का काम किया है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सीधे गरीबों को उनका हक मिल रहा है। आज हर व्यक्ति विकास को महसूस कर रहा है। मनगवां विधानसभा अंतर्गत सोनवर्षा, कोट, मौहरिया, भीर, अकौरी, दूबी सहित दर्जनों गांवो में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा के दौरान जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मोदी जी ने पिछले 10 वर्षो में चौखम्भा विकास की अवधारणा को प्रतिपादित किया है। लोकसभा, विधानसभा, जिला और ग्राम पंचायतों को शक्तियों का विकेन्द्रीकरण कर उन्हें सशक्त और मजबूत करने का काम किया है। राजनैतिक सत्ता और आर्थिक व्यवस्था का विकेन्द्रीकरण करते हुए सामान्य मानवीय के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन करने का काम किया है। मोदी जी ने गरीब, युवा, किसान, महिलाएं जो देश के चौखम्भा है, उन्हें विकास की मुख्य धुरी में लाने का काम किया है। पहले हम जानते थे कि दो पहियों से विकास की गाड़ी चलती है परन्तु मोदी जी ने उसे चार चक्के में खड़ा कर हर किसी को विकास से जोड़कर देश के अंदर राजनीतिक सत्ता का विकेन्द्रीकरण कर चौखभ्भा विकास के अवधारण को मूर्तरूप प्रदान किया।
रीवा सांसद ने कहा कि आज हमारा देश युवाओं का देश है। सबसे बड़ी आबादी युवाओं की है। मोदी जी ने युवाओं के सपने को पूरा करने की छूट देकर उन्हें देश के विकास में अग्रदूत बनाने का काम किया है। आज हमारे युवा सपने देखते हैं तो उसे पूरा भी कर रहे हैं। युवाओं ने अंतरिक्ष, खेल, स्टार्टप जैसे क्षेत्र में लम्बी छल्लांग लगाई है, और देश की तरक्की के दूत बने हुए हैं।
मोदी जी ने अन्नदाता किसान को उर्जादाता बनाने के लिए कई काम किये हैं। पीएम कुसुम योजना किसानों के लिए वरदान तो हैं ही साथ ही किसानों को बीज से लेकर बाजार तक की सुविधा देकर उन्हें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में अंगीकार कराया है।
वही मऊगंज भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा ने जिले के नईगढ़ी मण्डल अंतर्गत बहुती, करह, अमिरती, चमड़िया, नईगढ़ी नगर शक्ति केन्द्रों के बूथ, पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड जीत का संदेश दिया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में पसीना बहाकर मेहनत करें। जिससे मउगंज जिला रीवा लोकसभा में सबसे ज्यादा जीत दिलाने वाला अंचल साबित हो, हमें भाजपा सरकार ने जिले की सौगात दी है, उसका प्रतिफल हमें वोट की ताकत से भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाकर करना चाहिए। इस अवसर पर बृजेन्द्र गुप्ता, मनोज सिंह, सत्यसेन पाण्डेय, रणबहादुर सिंह, जगतमणि मिश्रा, रामदेव साकेत, राजरमण पटेल, शिवानंद भुजवा, रामपाल सिंह, जगनिवास उर्मलिया सहित पार्टी नेता उपस्थित रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading