इंदौर। प्रदीप चौधरी। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के दल द्वारा अग्निशमन व्यवस्था नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई है। एसडीएम कल्याणी पाण्डे ने बताया है कि खंडवा रोड तेजाजी नगर स्थित होटल रॉयल इंपेरिया को अपर्याप्त अग्नि शमन व्यवस्था होने से 28 मार्च 2024 को नोटिस जारी किया गया था। परंतु आज दिनांक को पुनः निरीक्षण किए जाने पर इस होटल द्वारा अग्नि शमन व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त अमले द्वारा होटल रॉयल इंपेरिया को सील कर दिया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकतंत्र का गहराता संकट और संघ-भाजपा की ख़तरनाक पदचापें भाजपा प्रत्याशी का मनगवां विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी,लोगो का मिल रहा समर्थन।