वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से तत्काल ईंधन की कीमतों में कटौती करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन इसका लाभ आम उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच रहा है।राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि कच्चे तेल की कीमत घटकर 68 डॉलर प्रति बैरल रह गई है, इसके बावजूद उपभोक्ताओं को अभी भी अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेल कंपनियां ग्राहकों से आवश्यकता से अधिक राशि वसूल रही हैं।ट्रम्प ने पेट्रोल कंपनियों से कीमतों को घटाकर करीब 2.50 डॉलर प्रति गैलन तक लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से जरूरत से ज्यादा पैसे लेना गैरकानूनी है और कंपनियों को जल्द से जल्द कीमतों में कमी करनी चाहिए।अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनियों ने जल्द दाम नहीं घटाए तो उन्हें गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चार दशकों की सैन्य सेवा के बाद थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सेवानिवृत्त कथावाचक पर युवक के यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, चाचा और भाई सहित तीन आरोपी जेल भेजे गए