इंदौर- शहर में अपराध नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम व बाणगंगा थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक संदिग्ध व्यक्ति प्रतिबंधित अल्फ़ाजोलम टेबलेट की खरीदी बिक्री करते मिला जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम व पता अंकित यादव उम्र 27 साल नि. मुख़र्जी नगर इंदौर का बताया । मौके पर आरोपी की तलाशी लेते उसके कब्जे से प्रतिबंधित अल्फ़ाजोलम की 2460 टेबलेट मिली, जिसे विधिवत जप्त की गयी।आरोपी के विरूद्ध थाना बाणगंगा पर अपराध धारा 8/22 एन.डी.पी.एस.एक्ट. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैंआरोपी अंकित आदतन अपराधी है, जिस के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, लड़ाई झगड़ा, अवैध हथियार रखने आदि के अपराध पंजीबद्ध हो चुके है।आरोपी प्रतिबंधित दवाओं (अल्फ़ाजोलम टेबलेट) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करता था । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन युवती कोटा अपहरण कांड में बड़ा अपडेट,,,, तीन चरस तस्कर 5 किलो चरस के साथ पीथमपुर सेक्टर 1 पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी गुजरात तथा महाराष्ट्र तरफ जाने वाली बसों में रखकर करते थे सप्लाय