इंदौर । प्रदीप चौधरी। पीथमपुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ चरस की हो रही तस्करी की रोकथाम के निर्देश पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिह द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के निर्देश दिये गये थे। पुलिस ने पीथमपुर क्षेत्र मे अपना मुखबिर तंत्र मजबुत किया तो थाना प्रभारी सेक्टर 1 पीथमपुर संतोष दुधी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की जिबरान पिता जाकिर कुरैशी उम्र 20 साल निवासी चौपाटी थाना किशनगंज जिला इन्दौर एवं जफर पिता जाकिर कुरैशी उम्र 23 साल निवासी चौपाटी थाना किशनगंज जिला इन्दौर एक एवेंजर मोटर सायकल क्रमांक MP 09 NV 9995 से मानपुर से पीथमपुर चौपाटी तरफ चरस लेकर आ रहे है सुचना पर पीथमपुर बायपास पर घेराबंदी कर साक्षीगण के समक्ष मुखबिर द्वारा बताई गई उक्त मोटर सायकल चालक व उसके साथी पकडा गया तथा पुछताछ करते तलाशी लेने पर पाया की जफर गाडी चला रहा था तथा उसका भाई जिबरान नीले रंग का स्कुल बैग लेकर पीछे बैठा तलाशी लेने पर बैग में पाँच किलोग्राम चरस होना पाई गई जिसे एन डी पी एस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुवे विधिवत जप्त किया गया आरोपीगण ने पुछताछ पर बताया की मानपुर से टीपु पिता अब्दुल सलीम खान उम्र 33 साल से लेकर आये है उक्त सुचना के आधार पर मानपुर से टीपु खान को पकडा गया जिसने बताया की देवास वाले इमरान खान ने उक्त मादक पदार्थ दिया था जो पीथमपुर चौपाटी से गुजरात व महाराष्ट्र जाने वाली बसों में अलग अलग स्थान पर इमरान खान द्वारा बताये जाने वाले व्यक्तियों के माध्यम से सप्लाई करना था व कुछ मादक पदार्थ पीथमपुर चौपाटी, किशनगंज, तथा महु क्षेत्र में फुटकर दो हजार प्रति ग्राम में बेचने के लिये भी लिया थाआरोपीयों से पुछताछ की जा रही है जप्त शुदा मादक पदार्थ की अंतराष्ट्रीय बाजार में किमत करीब 10000,000/- (एक करोड) रूपये होना पाई गई है। मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले इमरान खान निवासी देवास की तलाश में टीम रवाना की गई है।पुलिस अधीक्षक धार द्वारा सराहनीय करने वाली टीम को 10000/- हजार रूपये नगद इनाम देने की घोषणा की गई है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्यवाही में, प्रतिबंधित नशीली दवाईयाँ (अल्प्राजोलम टेबलेट) की तस्करी करने वाला आरोपी धराया एक तरफा प्यार में एक छात्र ने दो लोगों की हत्या कर दी..