जनता के भरोसे को मैं जीवन भर टूटने नहीं दूंगी- नीलम मिश्रा रीवा। रिपोर्टर -कुशमेन्द्र सिंह NNW News– देवतालाब रीवा लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा ने आज देवतालाब विधानसभा के कई गांवों में तूफानी जनसंपर्क करते हुए कहा कि रीवा की जनता पिछले 10 सालों से केवल घोषणा ही सुनती चली आ रही है। लेकिन धरातल में कही कोई कार्य नहीं दिख रहा है। जनसंवाद के दौरान लोगों ने मुझसे स्पष्ट रूप से कहा कि हमें ऐसा सांसद नहीं चाहिए जो रीवा का विकास करने के बजाय मीडिया में बने रहने के लिए टॉयलेट साफ करे। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि रीवा की जनता काफी जागरूक और समझदार हो चुकी है किसी के लटके झटके में आने वाली नहीं। जिस तरह से उत्साहित लोग कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं उससे अभी से ही यह लगने लगा है कि जनता को सिर्फ कांग्रेस पर भरोसा है मैं इस भरोसे को टूटने नहीं दूंगी। जनसंपर्क कार्यक्रम में साथ चल रही पूर्व विधायक विद्यावती पटेल ने कहा कि रीवा के इतिहास में पहली बार किसी बड़े दल ने महिला पर भरोसा जताया है। यह भरोसा कांग्रेस की ओर से आया है कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण की बात की है कांग्रेस की रीति और नीति यही रही है कि जो कहा जाए उसे पूरा किया जाए, नीलम मिश्रा भी उसी का उदाहरण है जिसे लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। इसलिए हम सबको एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान का समर्थन देना है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दो थानों के एक दर्जन पुलिसकर्मीयो ने पकड़ी शातिर चोर गैंग… कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा का गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क जारी।