मोहम्मद शाहिद। इंदौर में चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों  की गतिविधियों में संलिप्त 02 तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के कब्जे से 5 किलो 150 ग्राम गांजा किया गया जप्त।

आरोपी  मोटर साइकिल पर एक बोरी में गांजा रखकर सप्लाई करने के लिये ले जा रहा थे । अपने किराये के मकान पर, पुलिस की चेकिंग में धराए
महाराष्ट्र की सीमा से गांजा लाकर, किराये के मकान से इंदौर शहर में करते थे युवाओं व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को गांजा सप्लाई।
घटना मे प्रयुक्त बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल तथा दो मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को पकड़ा गया है। कैलोद करताल फाटा पर वाहन चैकिंग के दौरान एक बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल के बीच में एक पीले रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर दो संदिग्ध जा रहे थे। जो चैकिंग को देखकर हडबडा कर पीछे भागने लगे जिन्हे रोककर पूछताछ करते उन्होंने अपना नाम 1.छोटिया उर्फ जगदीश  भिलाला उम्र 22 साल निवासी – ग्राम रोहनी थाना ढूलकोट जिला बुरहानपुर तथा मोटर साइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना – नाम मजनू पावरा उम्र 20 साल निवासी कोडसिया पानी थाना सांगवी जिला धुली महाराष्ट्र का होना बताया।
आरोपी छोटिया उर्फ जगदीश भिलाला अनुराधा नगर में किराये का मकान लेकर रहता हैं जो अपने साथी मजनू के साथ धूले महाराष्ट्र से गांजा लाकर अपने किराये के मकान से गांजा की सप्लाई करता हैं। आरोपियो के कब्जे से कुल 5 किलो 150 ग्राम गांजा जप्त किया गया हैं, आरोपी गांजा कहां से लाते हैं व इंदौर शहर में कहा कहा सप्लाई करते है इस संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तेजाजीनगर करणदीप सिंह (भा.पु.से.), उ.नि. प्रदीप यादव, सउनि रविराज सिंह बैस, प्र.आर. देवेन्द्र सिंह परिहार, प्र आर. 1215 मनोज दुवे, आर. 2625 दीपेन्द्र राणा, आर. अविनाश मालवीय की सराहनीय भूमिका रही ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading