इंदौर- पुलिस थाना लसुडिया क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20.03.2024 को रात्री में चार अज्ञात बदमाशों ने स्कीम 78 स्थित चाय कुल्हड़ कैफे पर तोड़फोड़ कर संचालक यश जामले पिता श्याम जामले उम्र 18 साल निवासी 111 पिपल्या हाना नियर माता मंदिर इंदौर के साथ सॉफ्ट विजन कॉलेज में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए मारपीट की थी। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना लसूडिया पर अपराध क्रमांक 312/2024 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान अज्ञात बदमाशों की तलाश सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी 1. अमित यादव उम्र 26 साल निवासी भगत सिंह नगर बाणगंगा इंदौर तथा 2. अमित उर्फ अम्मू वर्मा उम्र 21 साल निवासी सुंदर नगर सुखलिया इंदौर को गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं । प्रकरण में अन्य दो फरार आरोपी गोलु ओझा व यश भारती कि तलाश की जा रही है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बांड घोटाला क्या रंग नहीं दिखाएगा? दिल्ली से BJP के MLA रामवीर सिंह विधूड़ी ने कहा था, जब शराब के ठेके हुऐ थे कि ये शराब नीति सब को जेल भिजवा देगी..!