कर्मचारियो में मचा हड़कंप।रिपोर्टर- कुशमेन्द्र सिंह। NNW News सिरमौर सिरमौर एसडीएम आर के सिन्हा ने पद भार ग्रहण करते ही राजस्व अनुभाग क्षेत्र की व्यवस्था को दुरुस्त करने जुट गए है जहा पर उन्होंने सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण करने सिरमौर सिविल अस्पताल पहुंचे। लगातार शिकायते आ रही थी कि अस्पताल के अंदर व्यवस्था ठीक नहीं है पदस्थ डाक्टर अपने अपने क्लिनिक में मस्त रहते है तथा बीएमओ प्रशांत शुक्ला के निष्क्रिय रवैये के चलते सभी कर्मचारी मनमानी पर उतारू रहते थे और गरीब मरीजो को प्राइवेट अस्पतालों के सहारा लेना पड़ता था था। जिसको संज्ञान में लेते हुए नवागत एसडीएम आरके सिन्हा ने अपने टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां पर दवाइयां के स्टाक को भी चेक किया साथ ही दवाइयो की एक्सपायरी चेक की।कुछ दवाइयां एक्सपायरी डेट की भी मिलने की खबर सामने आई।वहीं दूसरी ओर मरीजो के उपचार की व्यवस्था,अस्पताल की साफ सफाई सहित शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओ को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा लैट्रिन बाथरूम, दीवारों एवं फर्श में फैली गंदगी को लेकर अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई। निरीक्षण दौरान किचन मे मिली गन्दगी को लेकर एसडीएम ने अस्पताल के बीएमओ को फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसा काम नहीं चलेगा विशेष रूप से ध्यान दिया जाय वर्ना सख्त कार्यवाही की जाएगी। उस दौरान एक नोटिस भी बीएमओ को जारी किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का चल रहा खेल, कॉलोनी नाइजर कर रहे मनमानी,,, आदेशों को दिखा रहे ठेंगा…. …………………तेरी होली मैं मनाऊं, मेरी ईद तू मना ले!–जब फागुन रंग झमकते हों, तब देख बहारें होली की