अधिकारियों की उदाशिंता और कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहा शासकीय भूमि का बंदर बाट….. कब तक चलेगा. बेटमा : राहुल देवड़ा। बेटमा तहसील क्षेत्र के चहुं और राजस्व की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा, जिस पर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं। यही वजह है कि शासन की लाखों रुपए की बेशकीमती भूमि अतिक्रमणकारियों की हो गई है..! जिस पर कई जगह पक्के निर्माण हो गए,अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे क्षेत्र में हर रोज सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किया जा रहा। और कुछ दिनों बाद वहां पक्के निर्माण बने दिखाई देते हैं। हाल ही में ताजा मामल माचल, छोटा बेटमा, रणमल बिल्लौद और काली बिल्लौद से सामने आया है । जिसमें सबसे हैरत आगाज कारनामा रणमल बिल्लौद स्थित आनंद ग्रीन्स कॉलोनी में कॉलोनईजर द्वारा किया हुआ दिखा बेटमा से कालीबिल्लौद (सागौर कुटी मार्ग) पर ग्राम रणमलबिल्लौद स्थित सर्वे नंबर 95 पर व्यंकटेश सिटी कॉलोनी तथा सर्वे नंबर 25/1 व 25/3 पर आनंद ग्रीन कालोनी निर्मित है। व्यंकटेश सिटी कॉलोनी और किसनो की जमीन से आने वाले बरसाती पानी का पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनी सड़क पर पुलिया से निकलता था पर दूसरी और आनंद ग्रीन कॉलोनी के सामने पुलिया पर अतिक्रमण कर दिखावे के लिए निचे एक छोटा सा पाइप लगा कर ऊपर पक्का निर्माण कर लिया गया है जिससे बरसात के समय में सही से पानी की निकासी नहीं होने के कारण बरसात में किसानों के खेतों में पानी भर जाता है । शिकायत के बाद पहुंचे तहसीलदार….पीडब्ल्यूडी विभाग की पुलिया पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत मिलने पर देपालपुर अनुविभागीय अधिकारी ( एसडीएम ) के निर्देश पर बेटमा नायक तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह चौहान मौका सत्यापन के लिए पहुंचे जहां सरपंच प्रतिनिधि रवि द्वारा तहसीलदार को कॉलोनी नाइजर द्वारा किए गए अतिक्रमण और किसानों की परेशानी से अवगत करावाया गया। कोटवार और पटवारी की भूमिका संदिग्ध…राजस्व विभाग के दो सबसे बड़े सैनिक पटवारी और कोटवार है जो क्षेत्र में सबसे अधिक समय बिताते हैं और जिन्हें क्षेत्र में हो रही हर अवैध गतिविधियों की जानकारी होती है पर शासकीय भूमि पर लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण और कब्जे के बाद भी पटवारी और कोटवार द्वारा उच्च अधिकारियों को ना तो इसकी सूचना दी जाती है ना ही रिपोर्ट बनाई जाती है जो पटवारी और कोटवार की भूमिका को संदिग्ध बनती है । धर्मेंद्र चौहान नायब तहसीलदार बेटमा… मौका निरीक्षण में अतिक्रमण पाया गया है और जिसकी रिपोर्ट बनाकर एसडीएम साहब को भेज दी गई है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन समाज सेवक गुड्डू यादव ने 51 बार किया रक्तदान आकस्मिक निरीक्षण करने सिविल अस्पताल पहुचे सिरमौर एसडीएम आरके सिन्हा,एक्सपायरी डेट की दवाइयां सहित अवस्थाओं को देख बीएमओ को मौके मे दिया ही नोटिस।