इंदौर। प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ। इंदौर पुलिस तत्परता दिखाते हुए शातिर बदमाश को वारदात करने के पहले किया गिरफ़्तार,लोडेड अवैध फायर आर्म्स के साथ। आरोपी के कब्जे से 01अवैध फायर आर्म्स (देसी पिस्टल) व 2 जिन्दा कारतूस और 01 कार जप्त की । View this post on Instagram आरोपी के खिलाफ़ थाना रावजी बाजार, जूनी इंदौर, चंदननगर, अन्नपूर्णा, परदेशीपुरा थानों में 15 से अधिक अपराध पहले से दर्ज था। आरोपी अंकित के खिलाफ़ दो बार हत्या, तीन बार हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, डैकेटी, घर में घुसकर मारपीट, लड़ाई झगड़े,नकबजनी जैसे कई गंभीर धाराओं में पहले से अपराध दर्ज हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कि एक आदतन बदमाश अवैध आर्म्स के साथ वारदात करने की नियत से साउथ तोड़ा रावजीबाजार क्षेत्र में घूम रहा है, सूचना पर तत्काल क्राइम ब्रांच एवं थाना रावजीबाजार पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मुखबीर द्वारा बताए स्थान से आरोपी (1).अंकित उर्फ पापा पिता रतनलाल शर्मा निवासी चंद्रभागा, जूनी इंदौर इंदौर को पकड़ा कर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लोडेड 01अवैध फायर आर्म्स (देसी पिस्टल) व 2 जिन्दा कारतूस एवं 01 कार बरामद कर थाना रावजीबाजार इंदौर पर अपराध धारा 25(1)(a),27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज़ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनीतिक पार्टी का कंडोम पैकेट पर मोनो. एमएसपी कानून की गलत आलोचनाओं का खंडन