इंदौर। प्रदीप चौधरी। शिरपुर तथा आसपास के क्षेत्र में सरकारी/निजी क्षेत्र की जमीन पर अवैध रूप से किया गया था कब्जा । वह से तकरीबन 56 से अधिक कब्जे हटाये गए।

अंदाजन 10 करोड़ रूपये कीमती की शासकीय जमीन कराई गई मुक्त
भू-माफियाओं के विरूद्ध होगी ओर भी सख्त कार्रवाई।

इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर भू-माफियाओ के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई की गई। इसके तहत शिरपुर तथा आसपास के क्षेत्र में सरकारी/ निजी जमीन पर बड़ी संख्या में किए गए अवैध निर्माण जिला प्रशासन के अमले द्वारा नगर निगम तथा पुलिस बल के सहयोग से हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 10 करोड़ रूपये मूल्य की शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। कार्रवाई दिनभर लगातार चलती रही।

भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
इस कार्रवाई के दौरान पथराव करने पर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, तथा उनके अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए थे। अन्य आरोपियों की शिनाख्त की जा रही । इसी तरह एक बंदूकधारी व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा….

भू-माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जायेगी। निजी तथा सरकारी जमीन पर अवैध कॉलोनी काटने वाले और प्लाट बेचने वालों के विरूद्ध भी कार्रवाई होगी। किसी को भी छोड़ा नहीं जायेगा। जरूरत पड़ने पर आरोपियों के विरूद्ध रासुका की कार्रवाई भी की जायेगी।

वहीं एसडीएम मल्हारगंज ओमनारायण बड़कुल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लगभग 56 पक्के निर्माणाधीन अवैध निर्माण हटाये गए। कार्रवाई में 10 करोड़ रूपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त करायी गई। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई लक्ष्मी नगर सर्वे नंबर 89, न्यू लक्ष्मी नगर सर्वे नंबर 33 तथा खिजरबाग खसरा नंबर 95/4, 95/5 तथा 96 की भूमि पर की गई। लक्ष्मी नगर में अवैध रूप से प्लाट काटकर उसे इकरारनामे पर बेचा गया। इसी तरह न्यू लक्ष्मी नगर में शासकीय भूमि जो कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग को आवंटित थी, इसमें प्लाटिंग कर अवैध कब्जे कराये गए। खिजरबाग की सरकारी भूमि पर भी अवैध कालोनी बनायी गई। बड़कुल ने बताया कि आज कार्रवाई के दौरान पथराव करने पर दो आरोपी असलम खान पिता इशाक खान, उमर पिता नूर दोनों निवासी सिरपुर को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के अवैध निर्माण भी ध्वस्त किया गया । एक अन्य बंदूकधारी व्यक्ति सलीम पिता हुसैन को नागरिकों को धमकाने तथा अन्य आरोपों में गिरफ्तार‍ किया गया। बताया गया कि इस जमीनों के अवैध कारोबार में जफर खान और उसके साथियों की बड़ी भूमिका । इनके विरूद्ध जाँच की जा रही। शीघ्र कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading