इंदौर। अंकुल प्रताप सिंह। यातायात नियमों वाली ABCD, आरक्षक सुमंत सिंह कछावा के द्वारा निर्मित कैलेंडर बाटें गए स्कूलों में, एमपी मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने की प्रशंसा, दीया प्रसंशा पत्र. यातायात आरक्षक सुमंत सिंह कछावा के द्वारा ट्रैफिक जागरूकता को लेकर “ट्रैफिक की पाठशाला” संचालित की जाती है. इसी के तहत ट्रैफिक नियमों के बारे में आम जनमानस को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुक भी करते हैं। जिसकी प्रशंसा देश ही नहीं विदेशों में भी होती है। इसी के तहत सुमंत सिंह कछावा ने बच्चों को जागरूक करने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जाने इसलिए जवान द्वारा एक कैलेंडर तैयार किया गया जिसमें ABCD का जिक्र तो हैं, पर थोड़ा अलग A फॉर एप्पल नहीं B फॉर बॉल नहीं और C फॉर कैट नहीं D फॉर डॉग नहीं अब इसमें, थोड़ा अलग जिसमें ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा, अल्फाबेट के माध्यम से A फॉर AMBER LIGHIT, B फॉर Barricade, C फॉर Circle ऐसे ही A टू Z अल्फाबेट बने हुए हैं। परेड ग्राउंड की तस्वीर के ABCD के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की जागरूकता वाली तख्ती. सुमंत सिंह कछावा के इस कार्य के लिए “गणतंत्र दिवस” के अवसर पर एमपी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी के द्वारा परेड ग्राउंड पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथी परेड ग्राउंड में “ट्रैफिक की पाठशाला” हाथों में तख्तियां लिए परेड ग्राउंड पर भी नजर आए ट्रैफिक जवान । वही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने भी खूब प्रशंसा की सुमंत सिंह कछावा के द्वारा बनाए हुए अल्फाबेट की, और कहा मैं गुजारिश करूंगा सरकार से की इसको हर स्कूल में पढ़ाया जाए नई ABCD के रुप में। मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सुमित सिंह कछावा. मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रैफिक की पाठशाला अल्फाबेट की तारीफ. सुमंत सिंह कछावा के द्वारा बनाए गए अल्फाबेट्स अब यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए स्कूल-कॉलेज में वितरित किए गए और साथ ही अब पढ़ाई भी जाएंगे ट्रैफिक अल्फाबेट्स।वही इंदौर पुलिस कमिश्नर ट्रैफिक के द्वारा अल्फाबेट्स की प्रशंसा की गई, जागरूकता के लिए स्कूल और कॉलेज में कैलेंडर वितरण कराए गए। सुमंत सिंह कछावा के द्वारा बनाया गया अल्फाबेट अब थानों में भी नजर आएंगे। सुमंत सिंह कछावा के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जाता है, इसी से प्रेरणा लेकर एक नई सोच के साथ जागरूक करने के लिए शिक्षा के साथ यातायात नियम की जागरूकता के लिए सुमत ने बनाई अल्फाबेट्स और कैलेंडर के रूप में प्रिंट कर वितरित किए। वाकई यह अल्फाबेट्स कैलेंडर आज के समय में बच्चों को जागरूक करने के लिए एक अच्छा विकल्प है, जिसके लिए सरकार को भी अब बदलाव करना चाहिए की शिक्षा के लिए नियम की जानकारी होनी चाहिए। और यह कैलेंडर सभी स्कूलों में लागू कर देना चाहिए की ए फॉर एप्पल नहीं ए फॉर अंबर लाइट होना चाहिए। “ट्रैफिक की पाठशाला” सुमंत सिंह कछावा के द्वारा ट्रैफिक की पाठशाला में एक नया इतिहास रचा गया है कभी किसी ने शायद ही सोचा होगा कि इस प्रकार से भी अल्फाबेट्स हो सकते हैं, जिसमें नियमों के साथ शिक्षा भी मिल रही है। वही सुमंत सिंह कछावा की जितनी प्रशंसा की जाए कम है, यह वह पल है, जिससे सुमंत सिंह कछावा ने इंदौर का नाम रोशन किया है । सुमंत सिंह कछावा के लिए एक आखरी लाइन …… आप इसी प्रकार से कार्य करते रहिए , करवा चल पड़ेगा बदलाव की ओर , इस कड़ी में हम आपके साथ हैं , बदलाव आपके साथ चल पड़ेगा… जय हिन्द,💐 सुमन सिंह कछावा को प्रशंसा पत्र देते हुए एमपी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अयोध्या में भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर “राम बलराम फाउंडेशन” गरीब बस्ती में पर्व मनाया गया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा बनाम हिंदू राष्ट्र का अभ्युदय
You must be logged in to post a comment.