इंदौर। आमिर खान। एडिशनल, सीपी यातायात ने एनसीसी ( NNC)कैडेट्स की हौसलाअफजाई करते नज़र आए। रैली पलासिया से रीगल पुनः पलासिया तक पैदल यात्रा निकली गई और माइक से अनाउंसमेंट, तख्तियों के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया गया। एनसीसी कैडेट्स, यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम और जिम्मेदार नागरिक भी इसमें शामिल हुए।यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान निरंतर जारी। “यातायात जागरूकता पैदल रैली” निकाली गई। इस उपलक्ष्य में 11 बजे यातायात जागरूकता रैली में सैकड़ो की संख्या में एनसीसी कैडेट्स, पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। जागरूकता रैली में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन मनीष कुमार अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त मनोज कुमार खत्री, एनसीसी ऑफिसर्स द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात रथ एवं रैली को सूबेदार अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक सुमन्त सिह द्वारा पलासिया से रीगल , पुनः पलासिया लेकर आए। पैदल रैली के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा तख्तियों के माध्यम से यातायात जागरूकता संदेश दिया गया , वाहन चलाते मोबाइल फोन का उपयोग ना करें, वाहन पर क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाये, अधिकतम गति सीमा का का पालन करें, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन ना चलाएं, दोपहिया चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें, चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट पहने, शराब पीकर वाहन ना चलाएं, तेज/कर्कश ध्वनि मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग ना करें, स्टॉप लाइन का पालन करें आदि संदेशों के माध्यम से नियम पालन कराने की अपील की गई। एडिशनल, सीपी यातायात प्रबंधन ने रैली में सम्मिलित सभी को शहर के यातायात को सुगम सुरक्षित एवं सुखद बनाने का संकल्प दिलवाया उन्होंने एनसीसी कैडेट्स का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप स्वयं व अपने पेरेंट्स को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करें। जागरूकता रैली को सफल बनाने के लिए एनसीसी ऑफिसर्स, कैडेट्स का आभार व्यक्त किया। कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन कर, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दुसरो को सुरक्षित रखें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खरगोश का शिकार करने वाले-चाचा भतीजे आए वन विभाग जावद की टीम की गिरफ्त मे. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान या राजनीतिक-चुनावी ईवेंट?