इंदौर। आमिर खान। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त और महापौर को इंदौर शहर के लाखो नागरिकों को डॉग बाइट से जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन दिया.विदित है की देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पिछले लंबे समय से डॉग बाइट की दुखद घटनाएं लगातार आ रही हैं,जिससे शहर के वृद्ध,बच्चे ,महिलाएं और नागरिक पीड़ित,आशकिंत और भयभीत हैं उनका सड़को पर निकलना मुश्किल होता जा रहा. इंदौर के एक शासकीय अस्पताल में साल 2023 में डॉग बाइट के 44000 केस आए इसी तरह निजी और अन्य शासकीय अस्पतालों की संख्या मिलायी जाए तो यह संख्या लाखो में होगी,जनवरी 24 के शुरुवाती पांच दिनों में डॉग बाइट की संख्या 900 थी ,इस तरह की दुखद असहनीय घटना के प्रति जिम्मेदार नगर निगम उदासीन और असंवेदनशील है.यह घटनाएं इंदौर के लगातार पिछले सात सालों से स्वच्छता में नंबर एक की छवि को घुमिल कर रही। इंदौर नगर निगम ने शहर को गायों से मुक्त तो कर दिया लेकिन खुखार कुत्तो से सुरक्षा के लिए कोई आवश्यक कदम अभी तक नही उठाए.इंदौर आप संयोजक संदीप शर्मा ने कहा की इंदौर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में यह घोषणा की थी की हम आवारा कुत्तों के लिए चिन्हित जगहों पर डॉग केयर सेंटर का निर्माण करेंगे लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कदम उठाया नही गया.जिससे शहर की जनता आवारा कुत्तों से परेशान है आम आदमी पार्टी शहर की जनता की सुरक्षा एवम हित में यह मांग करती है की आवारा कुत्तों के आतंक से अविलंब मुक्त करने हेतु शहर में आवश्यक डॉग केयर सेंटर बनाए जाए और शहर की जनता की जान के लिए घातक हो रहे कुत्तों को इसमें रखा जाए. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्वालियर में जज की गाड़ी को छीन कर प्रिंसिपल को अस्पताल ले जाने वाले मामले में महापौर पुष्यमित्र ने पीआईएल लगाई। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह की बड़ी कार्यवाही…. नदी को लेकर.