इंदौरछत्रीपुरा थाने में आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम। बाल मित्र केंद्र में एकत्रित होकर जवानों ने सीखा विवेचना, कार्यवाही, आईपीसी पर कैसे कार्य करे। एसीपी(ACP) सराफा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर विवेचकों को समझायी विधि सम्मत कार्यवाही एवं विवेचना, मर्ग जांच, शिकायत जांच की बारीकियां तथा जन हितकारी संवेदनशीलताओ को.

अपराध विवेचना, मर्ग जांच, शिकायत जांच एवं प्रतिबंधात्मक विषयों पर अनुभाग सराफा नगरीय पुलिस इंदौर में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

(दिनांक 6 जनवरी 2024 ) थाना छत्रीपुरा स्थित “संजीवनी बालमित्र केंद्र” पर विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सहायक पुलिस आयुक्त ,सराफा हेमंत चौहान द्वारा कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, सहायक उप. निरीक्षक, उपनिरीक्षक गणो को अपराध विवेचना मर्ग जांच , शिकायत जांच की बारीकियां, समस्याएं एवं उनके समाधान से सभी विवेचकों को प्रशिक्षित किया. किस प्रकार से जांच कराना है किन धाराओं में।

इस प्रशिक्षण में आदतन अपराधी जो निरंतर अपने अपराधिक कृत्यों से आमजन को परेशान करते हैं उनके विरुद्ध पुलिस के द्वारा की जाने वाली प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कैसे होगी दंड प्रक्रिया संहिता की धाराओं के अनुरूप में। परिशांति भंग करने वाले एवं सदा चरण की प्रतिभूति एवं इनका उल्लंघन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध बाउंड ओवर कराए जाने हेतु विवेचक गणो को समझाइए दी गई, और बताया कैसे कार्यवाही करे.

मर्ग की जांच की सुक्ष्मता, शुद्धता एवं समय अवधि में निराकरण एवं जांच संबंधित विशेष बारीकियां से अनुसंधान जांच करता अधिकारियों को अवगत कराया जाए ।

विवेचना, शिकायत जांच, मर्ग जांच, में आने वाली व्यावहारिक परेशानियों को भी विवेचक गणों ने एसीपी के समक्ष रखा , जिसका एसीपी सराफा हेमंत चौहान ने समाधान पूर्वक जवाब देकर विवेचक गणो की जिज्ञासा को शांत किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ हुआ 4:00 बजे तक समाप्त । जिसमे सराफा नगरीय पुलिस इंदौर के थाना सराफा, थाना पंढरीनाथ, थाना छत्रीपुरा के 33 प्रधानआरक्षक सहायक उप. निरीक्षक उप. निरीक्षक ने हिसा लिया।

कार्यवाहक प्रधानआरक्षक सहायक उप. निरीक्षक और उप. निरीक्षक की कार्य कुशलता, कार्य क्षमता बढ़ाने, व्यवहारिक ज्ञान , शुद्ध अनुसंधान तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में सही तरीके से इस्तगासा प्रस्तुत करने पेशी के दौरान सही प्रति उत्तर प्रस्तुत करने , संबंधी कार्य उपयोगी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading