इंदौर। प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ। इंद्रधनुष मेले में पुलिस परिवार, मनोरंजक झूलों का निशुल्क तथा फूड स्टॉल्स में विभिन्न लजीज व्यंजनों का नाममात्र शुल्क के पर आनंद लिया गया। पुलिस कमिश्नर इंदौर ने मेले में, पुलिस परिवार द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स पर, उनके व्यंजनों का आनंद लुफ्त उठाया और उत्साहवर्धन हुए। पुलिस विभाग में सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की विभिन्न सुविधाओं एवं उनके हितों को ध्यान रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस आयुक्त नगरीय के लिए मेले का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों व उनके परिवारजनों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी है। वही पुलिस परिवार के बच्चों के मनोरंजन के लिए,इंदौर पुलिस द्वारा इंद्रधनुष- प्रथम पुलिस कमिश्नरेट मेंला 2023 का आयोजन डीआरपी लाईन इंदौर के ग्राउंड पर किया जा रहा। उद्घाटन के लिए इंदौर पुलिस आयुक्त नगरीय मकरंद देऊस्कर द्वारा किया गया। इस मनोरंजक इंद्रधनुष मेले का आयोजन डीआरपी लाईन में दिनांक 26 एवं 27.12.23 को शाम 04.00 बजें से रात 10 बजें तक किया जाए गा। जहां पर सिर्फ़ पुलिस परिवार के बच्चों एवं परिजनों के लिए आयोजन किया गया है। मेंलें में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार , मनोरंजक, झूले लगाये गये है,जो की निशुल्क है । साथ ही एक फूड झोन भी रखा गया है, जिसमें कम कीमत में पुलिस परिवार के सदस्यगण विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। मनोरंजक मेलें के उद्घाटन अवसर पर पुलिस कमिश्नर इंदौर ने मेले का भ्रमण कर वहां पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने जो विभिन्न स्टॉल्स लगाए हुए थे, व उनके द्वारा बनाए गए विभिन्न लजीज व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया, सभी का उत्साहवर्धन भी किया। पुलिस कमिश्नर इंदौर ने कहा कि,,, हमारे पुलिस परिवार के सदस्यों व बच्चों के मनोरंजन के लिए उन्हें अपने ही परिसर में उल्लासपूर्ण माहौल मिलें इसी को ध्यान में रखते हुए, इस मनोरंजक मेलें का आयोजन किया गया है। तथा पुलिस परिवार की महिलाएं एवं सदस्य भी स्वावलंबी बने और उन्हें कुछ करने के नए अवसर भी प्राप्त हो इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा। जो आगे भी निरंतर रूप से जारी रहेंगे।मेले में उपस्थित… अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) इंदौर मनीष कुमार अग्रवाल, पुलिस उपयुक्त (मुख्यालय) जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सीमा अलावा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर मनीषा पाठक सोनी, रक्षित निरीक्षक दीपक कुमार पाटिल अन्य अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व पुलिस परिवार के बच्चें एवं उनके परिजनों ने उपस्थित रहकर मेले में विभिन्न मनोरंजन झूलों, फूड जोन और मैजिशियन शो का भी आनंद लिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौड़ी बाई भील की नगरी इंदौर में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन जयस जयपुर मे घटित दिल दहलाने वाला वाकया हुआ सीसीटीवी मे कैद