इंदौरअंकुल प्रताप सिंह/प्रदीप चौधरी। कांग्रेस कमेटी ने इस बार कुछ अलग ही निर्णय लिया, जिसमें पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को इस बार प्रदेश की कमान संभालने के लिए दी गई है।

जीतू पटवारी , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे।
https://youtu.be/JfEFxOKNN-w

वाटसप ग्रुप लिंक Follow the NEWS NATIONAL W🌎RLD NNW channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va9UdxTJZg40vhZEsH47


पटवारी को पूरे मध्य प्रदेश का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

पटवारी की बात की जाए तो जांबाजी से किसानों,मजदूरों की आवाज भी उठाई और उठाते हैं। एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी हंसमुख मिलनसार सदैव कांग्रेस पार्टी के लिए कर्मठ नेता रहे।
कार्यकर्ताओं के लिए लड़ने वाले संघर्षवान नेता जीतू पटवारी को इस बार बड़ी जिम्मेदारी मिली है। देखा जाए तो विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद से कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है,अब पूरे प्रदेश को जोड़ने का काम जीतू पटवारी का होगा। और इस विधान सभा की बात की जाए तो अगर कांग्रेस सरकार बनती तो गृह मंत्रालय तो मिलना तय था।

जीतू पटवारी 1994 में बीए (BA) और 1997 में एलएलबी (LLB) की और शिक्षा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से पूर्ण की। और अपनी राजनीति की शुरुआत 2013 से राऊ विधानसभा भारतीय कांग्रेस पार्टी से की।
अगर पटवारी की कानूनी मामलों की बात की जाए तो 15 जनवरी 2017 को पटवारी को उनके और समर्थकों के साथ पानी के मुद्दों को लेकर किए गए सड़क नाके बंदे के कारण गिरफ्तार किया गया था।
पिछली सरकार में पटवारी को बड़ी जिम्मेदारी मिली थी जिसमें उच्च शिक्षा युवा एवं खेल मंत्री मध्य प्रदेश सरकार की ओर से बनाया गया था।

उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नेता प्रतिपक्ष के रूप में उमंग सिंघार को बनया गया। उमंग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2019-2020 के बीच कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में मंत्रालय में वन मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे, गांधवानी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे। और अब मध्य प्रदेश के विपक्ष के नेता के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

मध्य प्रदेश राज्य में एक बड़े आदिवासी नेता के रूप में भी जाने जाते हैं। धार जिले में जन्मे और अपनी शिक्षा बीए (BA) तक पूर्ण की उसके बाद राजनीतिक पार्टी से जुड़े।
16 दिसंबर 2023 को नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

हेमंत कटारे उपनेता प्रतिपक्ष कांग्रेस मध्य प्रदेश




हेमंत कटारे भारत के मध्य प्रदेश विधानसभा अटेर से विधायक थे। और अब उपनेता प्रतिपक्ष के रूप में मध्य प्रदेश में कार्य करेंगे कांग्रेस कमेटी की ओर से। वह मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बेटे हैं स्वर्गीय श्री सत्यदेव कटारे ।
16 दिसंबर 2023 को पदभार ग्रहण करेंगे.

भिंड जिले से 2017-2018 उप चुनवा विधानसभा की लड़ी थी।

अगर बात की जाए कानूनी धाराओं की तो, भोपाल पुलिस ने पूर्व कांग्रेस विधायक पर पत्रकारिता की छात्रा के अपहरण और बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया था। अपने खिलाफ बलात्कार के आरोप को एक श्रृंखला के बाद विधायक ने दावा किया कि शिकायतकर्ता उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। बाद में इस महिला ने कबूल लिया कि भाजपा नेता ने उसके खिलाफ झूठा बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। कटारे पर एक दलित को निशाना बनाने और उस पर हमला करने का भी आरोप है, और इस मामले में कुछ समय फरार रहे, जिसमें अप्रैल में अदालत में आत्म समर्पण कर ,एक लाख की मुचलके की जमानत ली।
और अब मध्य प्रदेश उप नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे।।।।।।।

आप सभी को न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं….

आदेश कॉपी.
NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading