इंदौरअंकुल प्रताप सिंहबेबाक कलम।

24 घंटे तीन हत्याएं, पुलिस के कार्य पर सवाल…?
इंदौर में 24 घंटे के अंदर तीन हत्याएं हुई इस बीच देर रात गस्त के दौरान अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के बीट जवानों के साथ कार सवार नशेड़ीयो ने की मारपीट। जो कि पूरा मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के पुराने आरटीओ रोड का है। वहीं सूत्रों की माने तो नेतानगरी के चलते पुलिस मामले को दबाने में लगी हुई है। मामला दबाने से बीट जवान मायूसी, पर एक अभियान याद आता है , जिसे पुलिस ने चलया था, वर्दी का भी मान सम्मान है। जिसमें सिपाही हो या ऑफीसर सभी ने दिया खाकी को मान,विरोध में लगाया डी पी मे “खाकी का भी तो मान है ना…

https://youtu.be/Lrcg8aWe7tU

इंदौर शहर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी साथ ही साथ स्वच्छता में नंबर वन शहर है, अब देखा जाए तो क्राइम में भी कहीं ना कहीं नंबर वन होता जा रहा है। पुलिस कमिश्नरी लगने के बाद से वारदातों में कमी तो आई थी पर शायद अभी भी कुछ कड़ियां बची हुई हैं, जो की कमिश्नरी को पूर्ण करेगी। आए दिन इंदौर शहर के हालात बदलते जा रहे, कहीं ना कहीं इंदौर शहर भी क्राइम में नंबर वन की होड़ में आगे हो गया है, शहर में आए दिन हत्या,मर्डर,चोरी, ठगी, अन्य ऐसे कई अपराध बढ़ते जा रहे हैं । अगर बात करें 24 घंटे की पहले की तो दिनांक 9 दिसंबर 2023 को शहर में तीन घटनाएं घटी जिसमें दो दिन पुरानी महिला की लाश मिली थी। जिसमें सूत्रों की माने तो महिला के प्रेमी ने ही महिला की हत्या की ..! हत्या कर प्रेमी फरार हो गया। महिला की बेरहमी से गले में कैंची मार हत्या की गई थी। जो कि पूरा मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र का था। जबरन कॉलोनी में किराए के मकान में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है की जांच की जा रही है।

इंदौर महिला के गले में कैंची मारकर की प्रेमी ने हत्या. पुलिस कर रही तलाश
https://youtu.be/rWQZu4xyj1E

इंदौर एरोड्रम क्षेत्र में दोहरा हत्याकांड.महिला और उसके दोस्त की हत्या..आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
https://youtu.be/Stu1jqlAvJQ

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में डबल मर्डर , महिला और पुरुष को चाकू से गोद कर की हत्या .

http://newsnationalworld.news.blog/2023/12/09/double-murder-in-aerodrome-area-of-indore-man-and-woman-stabbed-to-death/


वहीं इस हत्या की गुत्थी पुलिस ने अभी सुलझाई ही नहीं थी कि शाम को फिर दोहरा हत्या कांड हो गया।


दोहरे हत्याकांड की बात करें तो, जिसमें एक महिला और एक पुरुष की हत्या की गई है। एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोकनगर में हुईं वारदात। जिसमें मृतक महिला का नाम सरिता वही पुरुष का नाम रवि ठाकुर बताया गया है। जहां पर पुलिस अभी भी हत्या के कारणों की जांच कर रही है।


विधान सभा चुनाव में शहर में शांति..!
विधानसभा चुनाव तक तो शहर में शांति का माहौल था। जैसे ही विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ शहर में फिर से अफरा तफरी मच गई। 24 घंटे के अंदर तीन हत्याएं। शहर की शांति हो रही भांग पुलिस पर भी कई सवालिया निशान हो रहे खड़े..?

पुलिस कमिश्नरी शहर में लगाने के बाद एक तो अच्छा कार्य हुआ….. वह यह है कि कोई भी वारदात हो एक हफ्ते के अंदर उस गुत्थी को सुलझा लेती है इंदौर पुलिस। पर अपराधियों के हौसले फिर भी है बुलंद।
देखा जाए तो दोनों ही हत्याएं एक नजर में प्रेम प्रसंग की दिखाई देती हैं।

अभी भी इंदौर पुलिस को बहुत से बदलाव करने की जरूरत है कार्य करने की कार्य प्रणाली से लेकर अपने कार्य करने का नजरिया तक।

अपने आसपास हो रही हर अवैध गतिविधि को पुलिस को सूचित करें। जैसे डॉक्टर से मर्ज छुपाने से मर्ज बढ़ता है, जुर्म वारदात होते देखकर अनदेखा करना भी अपराध को बढ़ाता है। पुलिस का सहयोग करें जिम्मेदार नागरिक बने।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

One thought on “पुलिस का डर टाटा बाय-बाय, इंदौर में 24 घंटे के अंदर तीन हत्याएं… अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में बीट जवानों से की मारपीट नशेड़ियों ने।”

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading