बालाघाट। डाक मतपत्र मामले में बालाघाट विधानसभा रिटर्निंग आफिसर SDM गोपाल कुमार सोनी भी हुए निलंबित। कांग्रेस ने मप्र के बालाघाट मामले की शिकायत राष्ट्रीय चुनाव आयोग से की। देखिए क्या कहा बालाघाट को लेकरhttps://youtu.be/77LC7GyKH8c भोपाल। इंदौर प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के बालाघाट में सोमवार को मतगणना से पहले डाक मतपत्रों को गिनने के संबंधी में एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है। जिसकी सूचना मिलने पर कांग्रेसी मौके पर पहुंचे गए और कलेक्टर और रिटर्निंग आफिसर (आरओ) को भी इसकी सूचना दी गई। मप्र में मतगणना 3 दिसंबर उससे पहले खुली डाक मतपत्रों की पेटियां अभ्यर्थियों को नहीं दी सूचना।https://youtu.be/ewYpR90ccu4 निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रारंभिक जांच में प्रक्रियात्मक त्रुटि पाई गई, जिसके आधार पर डाक मतपत्रों के नोडल अधिकारी तहसीलदार लालबर्रा हिम्मत ¨सह भवेड़ी को निलंबित कर दिया गया है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पूरे मामले में कलेक्टर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बालाघाट जिले में डाक मतपत्र को मतगणना से पहले ही खोले जाने और छेड़छाड़ की आशंका का एक वीडियो सामने आया है। इसकी शिकायत कांग्रेस ने की है। यह अत्यंत गंभीर मामला है। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे मुस्तैद रहें और कोई गड़बड़ी न होने दें।कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने सवाल पूछा कि मतगणना के पहले कोषालय के स्ट्रांग रूम से डाक मतपत्रों को निकालकर कर्मचारियों को कैसे सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा.गिरीश कुमार मिश्रा ने नियम का उल्लंघन कराया है। यह संदेह को जन्म देता है।उधर प्रशासन ने अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि बालाघाट जिले में आने वाली बैहर विधानसभा सीट के लिए 429, लांजी में 553, परसवाड़ा में 452, बालाघाट में 1,308, वारासिवनी में 391 और कटंगी विधानसभा सीट के 126 डाक मतपत्र निकले। जिन्हें अलग-अलग झोले में रखकर फिर सीलबंद कर दिया गया। मतों को खोला नहीं गया है और न ही गिनती की गई है।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि डाक मतपत्र रखने का कार्य किया जा रहा था। डाक मतपत्र आने पर उनके 50-50 के बंडल बनाकर उन्हें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाता है।आयोग ने क्या कहा…आयोग के निर्देशानुसार डाक मत पत्र के स्ट्रांग रूम खोलने की सूचना 15 नवम्बर को भी राजीनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अभ्यर्थियों को भी दी गई थी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वनविभाग रतनगढ़ की टिम को मिली बडी सफलता संविधान के मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा के आह्वान के साथ लॉयर्स यूनियन का चौथा छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन संपन्न, अनिल चौहान ने कहा : अधिवक्ता संविधान के पैदल सैनिक
You must be logged in to post a comment.