गांव गांव में हो रहा जमकर विरोध।

गांवो में नही हुआ कोई विकास, बरसात में नाले व कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर थे ग्रामीण।

गिने चुने लोगो के इर्द-गिर्द फसे रहे है सिरमौर निवर्तमान विधायक।

चुनाव आते ही याद आने लगे गांव की लोग।

परिवार के साथ अब चुनाव में बहा रहे पसीना।

सिरमौर। कुशमेन्द्र सिंह
NNW News। जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे सिरमौर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव बड़ा ही रोचक होता जा रहा है जहा पर इस बार मुख्य मुकाबला बीएसपी और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है एक तरफ दो बार से रहे सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह है तो दूसरी तरफ पूर्व त्योंथर विधायक रामगरीब बनवासी है साथ ही तराई क्षेत्र में मिलनसार, मदुभाषी व समाजसेवी वीडी पांडेय है जो रिटायरमेंट के बाद तराई क्षेत्र में अपनी सामाजिक सेवा दे रहे है।
वही बात करे निवर्तमान विधायक दिव्यराज सिंह की तो इस बार जनता नकार रही है जिन्हें कई गांवों में जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा है  और अभी भी विकासहीन गांवो में विरोध जारी है जिनका विकास आज भी कई गांवों को देखा जाय तो गांवो का विकास और लोगो का उपेक्षा करने मे मामला सामने आ सकता है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओ में आंतरिक कलह भी है क्योंकि वो भी उपेक्षा का शिकार हो चुके है जैसे जवा तहसील मुख्यालय 10 वर्ष में उपेक्षा का शिकार हुआ है वहा पर विकास के नाम पर कुछ नही हुआ। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह की नाव कैसे पार लगेगी ये तो आने वाले 3 दिसंबर को देखने को मिलेगा।
फिलहाल 10 साल के बाद भाजपा प्रत्याशी और उनके परिवार को गरीब असहाय ओबीसी के लोग नजर तो आ रहे है जो अब राजसी ठाठवाट छोड़ कर गरीब बंचितो के बीच जा रहे है।
सवाल यही की यदि 10 वर्ष पहले से क्षेत्र में विकास किए होते और इन्ही जनता को पहले भी पहचाने होते तो शायद आज घर घर नही जाना पड़ता।
आपको बता दे भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह पर सजातीय लोगो को लाभ पहुचाने एवं भ्रस्टाचार करने के आरोप भी लग चुके है जो क्षेत्र की जनता भली भांति जानती है ऐसे में जनता भाजपा प्रत्याशी को कैसे माफ करेगी
       रही बात कांग्रेस प्रत्याशी रामगरीब बनवासी की तो उनके ऊपर किसी तरह के कोई भ्रष्टाचार करने का आज तक आरोप नही लगा है और क्षेत्र में कोई विरोध नही है पूरे समीकरण में जिस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी ने एसटी-एससी,ओबीसी और सामान्य वर्ग को इकट्ठा किया है क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति माहौल बना हुआ। आपको बता दे कि बनवासी जी त्योंथर के कदावर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी को हरा कर जीत हाशिल की थी जिन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा।
इसी तरह से बीएसपी प्रत्याशी वीडी पांडेय की बात की जाए की पूरे क्षेत्र में उनके व्योहार और मेहनत के चलते सभी वर्ग के लोग पसंद कर रहे है
जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार सिरमौर विधानसभा में सिर्फ कांग्रेस और बसपा की बीच कड़ी टक्कर है फिलहाल कौन जीतेगा कौन हारेगा ये तो आने वाला समय तय करेगा, लेकिन भाजपा की इस बार सिरमौर विधानसभा में बंटाधार होने की उम्मीद लग रही है

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading