लोगो का मिल रहा भरपूर जनसमर्थन।

सेमरिया/ सेमरिया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केपी त्रिपाठी ने आज सघन जनसम्पर्क करते हुए ग्राम जिवार, आदिवासी बस्ती, हरिजन बस्ती, छोटी हर्रई, हटाहा, बेलहाई, भटिगवां, उमरिहा, पथरा खेर, भरुहिया, गिरवो, कुल्ही, सकरजिमा, चकदही, देवरी, कठार, देवगांव, चित्ती, जुड़वानी आदि गांवों में सभाएं करके घर घर जाकर मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी को मतदान करने का आशीर्वाद मांगा।
तथा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को और आगे भी जारी रखा जा सके उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही गरीबों,गांव और किसानों असली हितैषी है जिसने इन सभी के कल्याण और उत्थान हेतु सैकड़ों योजनाएं बनाकर उनका लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को दिलाया है केपी त्रिपाठी ने जनसम्पर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की तथा वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
साथ ही सेमरिया विधानसभा क्षेत्र को समृद्धशाली, गौरवशाली, वैभवशाली और विकसित सेमरिया बनाने के लिए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य वोट देकर भारी बहुमत से जिताने का आशीर्वाद मांगा और कहा कि जनसम्पर्क के दौरान बुजुर्गों, लाड़ली बहनों द्वारा मिल रहा अपनापन और आशीर्वाद तथा युवाओं का जोश व उत्साह यह बताता है कि भारतीय जनता पार्टी सेमरिया सहित पूरे मध्यप्रदेश में निश्चित ही प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करेगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading