मनगवां में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती बविता साकेत के पक्ष में किया गया जनसम्पर्क।क्षेत्र में महिलाओ सहित युवाओ का मिल रहा जनसमर्थन। रीवा। कुशमेन्द्र सिंह NNW News। सिरमौर विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह पटना का रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती बविता साकेत के पक्ष में लगातार जनसम्पर्क किया जा रहा है जहा पर उन्होंने आज माड़ो, पटना, तेदुनी,देवास लालगांव का दौराकर जनसम्पर्क किये और जनता जनार्दन से कांग्रेस प्रत्याशी बविता साकेत के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके बाद श्री पटना ने सिरमौर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रामगरीब बनवासी के पक्ष में कई गांवों का भ्रमण कर जवा कांग्रेस कार्यालय और डभौरा कांग्रेस कार्यालय में पहुच कर कार्यकर्ता बैठक की।जहा पर उन्होंने डभौरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण सिंह पिंटू के नेतृत्व में एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता वृजेन्द्र पांडेय के अध्यक्षता में बीएलए कार्यकर्ताओ की बैठक कर पार्टी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बूथ और मंडल सेक्टर तक के पदाधिकारियों को लेकर विचार विमर्श करते हुए जीत का मंत्र दिए और कहा कि सभी कार्यकर्ता लगन और मेहनत के साथ दिन रात्रि एक कर पोलिंग बाई पोलिंग जनता के बीच में जाए और भाजपा सरकार के झूठ फरेब,भ्रष्टाचार,महगाई बेरोजगारी एवं क्षेत्र के विकास को लेकर जनता को बताये की इनके झूठे वादों के इस बार न आये और कांग्रेस को वोट दे, कांग्रेस पार्टी एक सर्वहारा वर्ग की पार्टी है साथ ही कार्यकर्ताओ से कहा कि कांग्रेस के 11 वचनों को जनता के समक्ष जरूर रखे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आदेश के बावजूद 87000 मध्यान्ह भोजन कर्मियों को नहीं मिल रहा बढ़ा वेतन, सीटू ने सौंपा ज्ञापन, कहा : चुनाव में नहीं करेंगे ड्यूटी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने वल्नरेबल क्षेत्र के टोला / मोहल्ला का किया गया भ्रमण