कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का लिए संकल्प। गुढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब के चुनावी जनसंपर्क लगातार तेज होता जा रहा है इसी कड़ी में आज गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तमरी में भईया साहब ने पहुंच कर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनारायण शुक्ला से सौजन्य मुलाकात की और वहीं पर कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब के हाथों सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली, सदस्यता लेते ही राजनारायण शुक्ला ने गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत दर्ज कराकर कांग्रेस पार्टी का परचम लहराने का संकल्प लिये।इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमिरती में भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यमणि पाण्डेय सहित सैकड़ों सहयोगियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय पाण्डेय और विपिन पाण्डेय को भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। तत्पश्चात वे पंडोखर गांव के हरिजन /आदिवासी बस्ती में आयोजित सार्वजानिक नुक्कड़ सभा में सम्मिलित हुए। और उपस्थित वरिष्ठ सम्मानित क्षेत्रीय जनों से सप्रेम मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए वचन पत्र से उपस्थित जनता जनार्दन को अवगत कराया, वहीं पंडोखर में ही पूर्व सरपंच हरिहर प्रसाद तिवारी के यहां पहुंच कर सामान्य मुलाकात की और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्यता पर चर्चा की,इसके बाद ओढ़की पहुंचे जहां अतेंद्र तिवारी जी के यहां आयोजित सार्वजानिक आमसभा में सम्मिलित हुए एवं उपस्थित वरिष्ठ सम्मानित क्षेत्रीय जनों से सप्रेम मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए वचन पत्र से अवगत कराया, यहां के बाद ओढकी में वरिष्ठ समाजसेवी रुद्रप्रसाद तिवारी का आशीर्वाद प्राप्त कर रूद्र प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन में ज़नसंपर्क किया और प्रचंड बहुमत से कांग्रेस को जीतने का आशीर्वाद प्रदान किया, जनसंपर्क अभियान के क्रम में कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के रौरा पहुंचे जहां देवी मंदिर परिसर में आयोजित सार्वजानिक नुक्कड़ सभा में सम्मिलित हुए एवं उपस्थित वरिष्ठ सम्मानित क्षेत्रीय जनों से सप्रेम मुलाकात की, रौरा के बाद श्री सिंह अमिलिकी पहुंचे, जहां आयोजित सार्वजानिक आमसभा में सम्मिलित हुए, इसके बाद वे अमिलिकी पहुंच गए जहां आयोजित सार्वजानिक आमसभा में सम्मिलित हुए, इसके बाद गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांगेस पार्टी को प्रचंड बहुमत में जिताने की अपील की इस दौरान माताओं बहनों द्वारा गुढ़ के लाल अपने बेटे व लोकप्रिय प्रत्याशी का दीपक और कलश के साथ स्वागत-सत्कार करते हुए अपने प्रत्याशी को आशीर्वाद दिया, वंहा से कुंवर साहब सेमरिया पहुंचे जहां आयोजित सार्वजानिक आमसभा में सम्मिलित हुए Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा की जुमलेबाज़ी में न फंसने की अपील की किसान सभा ने, पूछा — आदिवासियों के मुद्दों पर चुप क्यों है भाजपा? सपा प्रत्याशी सुश्री प्रीती वर्मा का मनगवां विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क जारी।