जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने कहा- भ्रष्टाचार से आम जनता है परेशान



सेमरिया/ रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा का एक ओर जहां जनसंपर्क अभियान ताबड़तोड़ गति से जारी है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग और भारतीय जनता पार्टी तथा बसपा से जुड़े कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा के द्वारा आज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुरवा , बड़ी अटरिया, आदिवासी बस्ती, खारा , कुम्हरा समेत विभिन्न गांवो का जनसंपर्क किया। इस दौरान वे व्यक्तिगत तौर पर आम जनता से मिले तथा कहा कि पिछले 5 सालों के दौरान इस क्षेत्र का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है यहां की स्थितियों को देखकर मन द्रवित हो जाता है उस दौरान आदिवासी बस्ती के लोगों ने अपनी समस्याएं बताई तो श्री मिश्रा ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से यदि मैं विधायक बना तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का प्रयास तेजी से करूंगा। इसी तरह से कई गांवो की छोटी छोटी जनसभाओ में लोगों द्वारा भ्रष्टाचार एवं आतंक पैदा किए जाने की बात कही गई, इस पर भी श्री मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी से किसी प्रकार के भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है भारतीय जनता पार्टी के लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं आप मतदाताओं को बरगलाने के लिए बड़े नेताओं से भाषण दिलवाते हैं, लेकिन सच्चाई आप सबको पता हो चुकी है कि सही स्थिति क्या है।
महंगाई विकराल रूप से बढ़ चुकी है, प्याज सहित सभी सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है, पेट्रोल कहां पहुंच चुका है। इसके लिए वही लोग दोषी हैं जो यहां पर आकर कांग्रेस को कोसते हैं और बड़ी-बड़ी बात करते हैं इन्होंने आम नागरिकों से कहा है कि अभी मतदाताओं को दिग्भ्रमित करने का काम किया जाएगा, इसलिए आप सबको सतर्क रहना है और कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन देना है। जनसंपर्क के दौरान खास बात यह रही की जहां भी प्रत्याशी अभय मिश्रा पहुंच रहे थे वहां लोगों का हुजूम लग रहा था। लोग अपनी पीड़ा और समस्या बताने के लिए आतुर हो रहे थे। श्री मिश्रा ने सभी को आश्वस्त किया है कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद क्षेत्र की विकास की गति तेजी से बढ़ेगी।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी छोड़कर संजय द्विवेदी प्रियम कुशवाहा , उदयभान सोहगोरा नरेश पाल आदि ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading