गांव गांव में पहुचकर जनता जनार्दन से ले रहे आशीर्वाद। गुढ़/ गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब के द्वारा हनुमानपुर पहुंचकर वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री दादू दादा के निवास में आयोजित सार्वजनिक बैठक में सम्मिलित हुए एवं उपस्थित क्षेत्रीय जनों से सप्रेम भेंट कर पहाड़ियां गांव पहुंचकर पहाड़िया चौराहा में आयोजित सार्वजनिक आमसभा में सम्मिलित हुए एवं उपस्थित क्षेत्रीय जनों से मुलाकात कर आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पहाड़ियां में भाजपा पूरे प्रदेश का कचरा पहाड़िया में डालकर यहां के निवासियों का जीना दुश्वार कर दिया है कांग्रेस की सरकार आते ही इस गंभीर मामले पर विचार विमर्श कर हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा एवं हमारे हरिजन आदिवासी भाई जो भूमि से वंचित हैं उनको उनका हक दिलाने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा।इसके बाद ग्राम पंचायत छोटी पहाड़ियां पहुंचे जहां डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान जनता से संवाद किये एवं अपने विचार रखते हुए कहा कि आप सभी से निवेदन करना चाहूंगा कि हम सब मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और गुढ़ विधानसभा में प्रचंड जीत हासिल कर कांग्रेस का परचम गुढ़ के विकास की बात क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ बुजुर्गों के साथ लहरायेंगे। तत्पश्चात बड़ी पहाड़िया पहुंचकर वरिष्ठ समाजसेवी रामायण तिवारी के यहां आयोजित सार्वजनिक बैठक में सम्मिलित हुए एवं उपस्थित सम्मानित क्षेत्रीय जनों से साप्रेम भेंट कर कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराते हुए कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने की अपील की। क्षेत्रीय दौरे की अगली कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पहाड़िया में वरिष्ठ समाजसेवी पारस तिवारी एवं राजे तिवारी के यहां आयोजित सार्वजानिक बैठक में सम्मिलित हुए एवं उपस्थित वरिष्ठ सम्मानित क्षेत्रीय जनों से सप्रेम मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए वचन पत्र से उपस्थित जनता जनार्दन को अवगत कराते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रचंड बहुमत में जीत दर्ज कराने की अपील की।वही पहाड़िया में ही अंबिका तिवारी (लोली) के माता जी के दुःखद निधन पर घर पहुचकर परिवार जनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की तथा पहाड़ियां गांव में डोर टू डोर सघन जनसंपर्क कर क्षेत्र के देवतुल्य सम्मानित वरिष्ठ बुजुर्गों माताओं बहनों का आर्शीवाद प्राप्त किये। पहाड़िया के बाद भइया साहब ने रौरा गांव पहुंचकर सत्यभान मिश्रा के धर्मपत्नी के दुःखद निधन में आयोजित तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित हुए एवं परिवार जनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं, वही रौरा गांव में ही अमृतलाल शुक्ला की बेटी के दुखद निधन पर उनके घर पहुचकर परिवार जनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। *बढ़ाइए हाथ आ रहे हैं कमलनाथ* कांग्रेश प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कुशवाहा समाज के जिला स्तरीय बैठक में सम्मिलित हुए एवं सभा को संबोधित कर कुशवाहा समाज के वरिष्ठ नेता प्रभात वर्मा को उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के साथ सदस्यता शपथ दिलाकर रीवा जिले की आठों की आठ विधानसभा सीट में कांग्रेस का परचम लहराकर प्रचंड बहुमत हासिल करने की अपील की। जिस दौरान उपस्थित रहे मध्य प्रदेश प्रभारी सीपी मित्तल, रीवा जिले के संगठन प्रभारी प्रताप भानु शर्मा, रीवा कांग्रेस प्रत्याशीराजेंद्र शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कविता पांडे,प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू भैया के साथ-साथ कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहा पर गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा आदिवासी नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब के हाथों कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता वा शपथ ग्रहण किये जिनमे मुख्य रूप से पूर्व सरपंच गौरा जयकरण प्रसाद रावत,जीतू रावत अमीरती, सुखई कोल, विश्वनाथ कोल सहित कई आदिवासी नेता कार्यकर्ताओं ने गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिये। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेमरिया बीजेपी प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक द्वारा गांव गांव में जनसम्पर्क कर जनता जनार्दन से मतदान करने का मांगे आशीर्वाद। त्योंथर बसपा प्रत्यासी देवेंद्र सिंह का सघन जनसंपर्क जारी।