जवा थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की दी बधाई।
कुशमेन्द्र सिंह। NNW News
जवा/ विजयादशमी के पावन पर्व पर असत्य पर सत्य की विजय पर जवा थाना प्रभारी अजय खोब्रागड़े ने थाना के सभी शस्त्रों को रखकर विधि विधान से बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्र पूजन एवं वाहन का पूजन कराया गया। इसके साथ ही क्षेत्र की खुशहाली एवं उन्नति के लिए हवन का भी आयोजन किया गया।
पूजन उपरांत थाना प्रभारी निरीक्षक अजय खोब्रागड़े के द्वारा उपस्थिति सभी अधिकारियों,कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों को मुंह मीठा कराकर समस्त क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।
आपको बता दे कि आज में दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है इसलिए आज के दिन सभी लोग बुरे कार्यो को त्याग कर अच्छे कार्य करने की सपथ लेते है।
वही जवा थाना प्रभारी अजय खोब्रागड़े ने सभी कर्मचारियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण सभी लोग आचार संहिता का पालन करे जिससे क्षेत्रवासियों में प्रेम एवं सद्भाव बना रहे।
इस मौके पर जवा थाना प्रभारी अजय खोब्रागड़े, सहायक उपनिरीक्षक कामता सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक राजाराम सोनी, प्रधान आरक्षक दुर्गा तिवारी, आरक्षक अभिषेक त्रिपाठी, आरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता, आरक्षक नीलेश शुक्ला, आरक्षक अनिल साहू,आरक्षक हेमंत बागरी, आरक्षक शिवेंद्र मिश्रा, आरक्षक सूरज सिंह गहरवार सहित कई लोग मौजूद रहे।।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading