वाट्सअप ग्रुप लिंक… Follow the NEWS NATIONAL W🌎RLD NNW channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va9UdxTJZg40vhZEsH47

इंदौर। गौरव जैन/प्रदीप चौधरी.
19 अक्टूबर की रात कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों की दूसरी सूची घोषित की, वहीं कांग्रेस ने तीन सीटों के टिकट बदले। जिसमें दतिया से अवधेश नायक का टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को दिया गया। दूसरा टिकट पिछोर से शैलेंद्र सिंह का बदलकर अरविंद सिंह लोधी को दियाऔर तीसरा गोटेगांव से नर्मदा प्रसाद प्रजापति को वापस टिकट दिया गया .
कांग्रेस की कल घोषित हुई सूची में इंदौर में तीन टिकट फाइनल हुए जिसमें विधानसभा तीन से दीपक पिंटू जोशी, विधानसभा 5 से सत्यनारायण पटेल, महू विधानसभा से रामकिशोर शुक्ला के नाम घोषित हुईं है.
इंदौर के सभी सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किये
विधानसभा एक से संजय शुक्ला
विधानसभा दो से चिंटू चौकसे
विधानसभा तीन से दीपक पिंटू जोशी
विधानसभा चार से राजा मांधवानी
विधानसभा 5 से सत्यनारायण पटेल
राऊ विधानसभा से जीतू पटवारी
देपालपुर विधानसभा से विशाल पटेल
सांवेर विधानसभा से रीना बोरासी
महू विधानसभा से राम किशोर शुक्ला

भाजपा की पांचवी सूची की बात करें तो बीजेपी जल्द ही 94 प्रत्याशीयों के नाम घोषित करने वाली है, अभी तक भाजपा ने 136 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिया हैं। सूत्र की माने तो आज शाम तक या कल शाम तक भाजपा अपनी पांचवी सूची घोषित कर देगी फिलहाल भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में काफी धीमी चल रही है, वहीं कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की सभी सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए ।

पार्टियों से टिकट न मिलने पर दावेदारों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया.

देपालपुर विधानसभा से जबरेश्वर सेना के संरक्षक राजेंद्र चौधरी लगातार भाजपा से दावेदारी कर रहे थे लेकिन भाजपा की सूची में देपालपुर से मनोज पटेल का नाम आ जाने के बाद से ही चौधरी समर्थक लगातार भाजपा का विरोध कर रहे थे इसके बाद चौधरी ने कुछ दिन पूर्व निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया.

महू से भी कांग्रेस के प्रत्याशी रामकिशोर का विरोध किया जा रहा है जहां महू विधानसभा से दावेदारी कर रहे दरबार का टिकट कट जाने से दरबार समर्थक कांग्रेस पार्टी का विरोध कर रहे हैं इसके बाद आज दरबार निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला ले सकते हैं इसके बाद महू विधानसभा में भी त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.

आम आदमी पार्टी ने भी मध्य प्रदेश में कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए वही इंदौर की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसमें विधानसभा एक से अनुराग यादव विधानसभा चार से पीयूष जोशी महू विधानसभा से सुनील सिंह चौधरी को टिकट दिया.

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading