बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत नगर के वात्सायन पैलेस में विश्व दृष्टि दिवस पर लायंस क्लब बागपत द्वारा एक फ्री आई कैंप लगाया गया गया। लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आये मरीजों की आंखो का डाक्टर द्वारा परीक्षण किया गया और उनको आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। आई कैंप में जांच के उपरान्त अनिता, रेवती, सन्तोष, विमला, सोनबीरी, शांति आदि महिलाओं को लायंस क्लब बागपत द्वारा निशुल्क चश्मे दिये गये। आई कैंप के सफल आयोजन में लायंस क्लब बागपत के महेश शर्मा, समय सिंह, प्रमोद प्रकाश शर्मा, राजपाल शर्मा, राजेन्द्र यादव, विजयपाल यादव सहित लायंस क्लब के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रायपुर कर्चुलियान जनपद पंचायत सीईओ के कार्य प्रणाली से असंतुष्ट जनपद सदस्यों ने कमिश्नर और कलेक्टर कार्यालय पहुचकर सौपा ज्ञापन। बागपत के प्रमुख तीर्थो में शुमार है अपना घर आश्रम अमीनगर सराय