इंदौर। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के इंदौर में फरारी काट रहे मुंबई से आए पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर अन्नपूर्णा पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए दोनों को द्वारिका पुरी क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। दोनों पति-पत्नी विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए का चूना लगा चुके थे। इंदौर पुलिस के द्वारा दोनों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है । वहीं पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी। यह है पूरा मामला…अन्नपूर्णा थाना प्रभारी संजू कामले के अनुसार, मुंबई पुलिस ने देर शाम इंदौर पुलिस से संपर्क कर आरोपी पति-पत्नी के बारे में जानकारी साझा की । जिसमें उन्होंने बताया कि, मुंबई से फरार विक्की और उसकी पत्नी लीना देश के कई राज्यों में अपना रैकेट संचालित करते थे। दोनों ही विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। मुंबई में भी दोनों ने एक लग्जरी ऑफिस खोला था, जिसकी आड़ में वह यह पूरा काम करते थे। मुंबई पुलिस लंबे समय से विक्की और लीना की तलाश कर रही थी। मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि, दोनों इंदौर में छुपे हुए हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस से संपर्क करने के बाद अन्नपूर्णा थाना प्रभारी संजू कामले से संपर्क किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर देर रात दोनों पति-पत्नी को द्वारकापुरी इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। दोनों को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।इन दोनों के खिलाफ अब तक 200 मामले दर्ज हैं।मुंबई पुलिस दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद मुंबई रवाना होगी। जहां दोनों से आगे की पूछताछ की जाएगी। मुंबई पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि, दोनों के खिलाफ करीब 200 FIR दर्ज हैं। मुंबई पुलिस लगातार लंबे समय से दोनों की देश भर में तलाश कर रही थी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भी, इंदौर पुलिस की क्लास में पढ़ा साइबर अपराधों के प्रति। पुलिस चौकी खुटार कोतवाली बैढन की लगातार आगानी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही