अंतरैला थाना में रहते भ्रष्टाचार पर दोष सिद्ध पाये गए थे आरएस बागरी।


   जवा/ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलामंत्री नरेंद्र सिंह बघेल ने पुलिस प्रशासन के क्रियाकलापों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में रीवा डीआईजी और एसपी रीवा को आवेदन देकर नवागत पनवार थाना प्रभारी आरएस बागरी के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की है इसके बाद गृहमंत्री को भी आवेदन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई, उन्होंने बताया कि आवेदिका अमीना बानो पत्नी अजीम अली निवासी पटेहरा थाना अंतरैला ने अतरैला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आर. एस. बागरी के विरुद्ध पति को फर्जी तरीके से थाने लाकर हवालात में 4 घंटे बंद रखना तत्पश्चात अवैध रूप से 25 हजार रुपये लेकर छोड़ देने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक रीवा से शिकायत की थी आवेदन पत्र की जांच पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश पर एसडीओपी डभौरा के द्वारा की गई थी जिसमें आवेदिका के द्वारा लगाये गये सभी आरोप प्रमाणित पाये गये थे इसके बाद भी भ्रष्टाचार जैसे आरोप प्रमाणित होने के उपरांत भी उपनिरीक्षक आरएस बागरी को थाना पनवार में पदस्थ करने का आदेश जारी कर दिया गया है जबकि विभागीय नियमानुसार जिसके विरुद्ध भ्रष्टाचार से सम्बन्धित विभागीय जांच एवं आपराधिक प्रकरण लंबित हैं थाना का प्रभारी नहीं बनाये जाने के स्पष्ट रूप से निर्देश है फिर भी पनवार थाने की जिम्मेदारी दी गयी है।
1 माह होने को है अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई जबकि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीआईजी रीवा को आदेशित किये थे कि मामले को देखकर तत्काल हटाकर कार्यवाही करें,कार्यवाही न होने से थाना प्रभारी के द्वारा गवाहों पर दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है कि फर्जी केस में फसा देगे। यदि जल्द कार्यवाही नही की गई तो संगठन के माध्यम एसपी कार्यालय का घेराव करेगे।
सवाल यही की भ्रस्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद भी एसपी रीवा के द्वारा कार्यवाही क्यो नही की जा रही है?

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading