1857 की क्रांती में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर आदिवासी राजा शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह गढ़ा मंडला और जबलपुर मध्यप्रदेश के गोंड राजवंश के प्रतापी राजा संग्राम शाह के वंशज थे इस राजवंश की कई पीढ़ियों ने देश और आत्मसम्मान के लिये आपने प्राण न्यौछावर किये थे राजा संग्राम शाह के बड़े पुत्र दलपत शाह थे जिनकी पत्नी रानी दुर्गावती और पुत्र वीरनारायण ने अपनी मात्रभूमि और आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए अकबर की सेना से युद्ध कर अपना बलिदान दिया । इसके पश्चात गढ़ा मंडला अकबर के अधीन हो गया ।11 वीं पीढ़ी में अमर शहीद शंकर शाह ने जन्म लिया राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह ने 1857 की क्रांती में अपने प्राण अर्पित कर इस वंश से पुनः देश के लिये अपना बलिदान दिया ।

भारत में 1857 की क्रांती

लार्ड डलहोजी की भारतीय राज्यों को हड़पने के लिये एक नीति बनाई थी जिसे डोक्टराइन ऑफ़ लेप्स (Doctrine of Laps ) कहा जाता था इसमें जिस किसी राजा का आनुवंशिक उत्तराधिकारी नहीं होता था उसे अंग्रेजी राज्य में विलय कर लिया जाता था । इस नीति के तहत झाँसी ,नागपुर,अवध ,कानपुर, मंडला के रामगढ को अंग्रेज अपने अधीन करना करना चाहते थे । इसके अतिरिक्त गाय और सुअर के चर्बी वाले कारतूस भी क्रांति का मुख्य कारण बने । इसके पूर्व 1842 के आदिवासी आन्दोलन को अंग्रेज बर्बरतापूर्वक कुचल चुके थे । राजा रघुनाथ शाह इन सभी घटनाओं से बेहद आहत थे और अंग्रेजों को इस देश से भगाना चाहते थे ।

वीर शंकर शाह-रघुनाथ शाह और 1857 की क्रांती
जबलपुर मध्यप्रदेश अंग्रेजों में 52 वीं रेजिमेंट तैनात थी जिसके कई सैनिक अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का मन बना चुके थे । इस समय तक क्रांति देश के अधिकांश भागों में फ़ैल चुकी थी । मध्य भारत में राजा शंकर शाह को जिनकी उम्र 70 वर्ष थी , क्रांति का नेता चुना गया । राजा शंकर शाह जबलपुर की अंग्रेज छावनी में तैनात भारतीय सैनिकों की सहायता से छावनी पर आक्रमण कर अंग्रजों को भगाना चाहते थे ।किन्तु राजा शंकर शाह के महल के कुछ लोग महल की गोपनीय सूचनायें अंगेजों तक पंहुचा रहे थे । अंग्रेज डिप्टी कमिश्नर ने अपने गुप्तचरों को साधू के भेष में गढ़ पुरवा भेजा । 14 सितम्बर 1857 की रात्रि अंग्रजों ने लगभग 20 घुड़सवार और 40 पैदल सिपाहियों के साथ राजा की हवेली पर धावा बोल दिया और राजा शंकर शाह उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह और 13 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।

वीर राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह का बलिदान

देशद्रोह का मुकद्दमा चलाया गया । राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को बंदी बनाकर जबलपुर हाई कोर्ट और एल्गिन हॉस्पिटल के पास रखा गया वर्तमान में इस स्थान पर वन विभाग का कार्यालय है । बतलाया जाता है की राजा रघुनाथ शाह के सामने कुछ शर्तें राखी गई जिनमे अंग्रेजों से संधि करना,अपना धर्म त्याग कर ईसाई धर्म अपनाना प्रमुख थीं पर राजा ने इन्हें मानने से इंकार कर दिया । अंग्रेजों को डर था की अगर राजा ज्यादा दिन कैद में रहे तो छावनी के सैनिक और जनता विद्रोह कर देगी।अंग्रेजों ने तुरंत ही सैनिक अदालत का गठन किया जिसमें डिप्टी कमिश्नर और दो अन्य अंग्रेज अधिकारियों का सैनिक आयोग बनाने का ढोंग किया गया । इसी बीच 52 वीं रेजिमेंट के सैनिकों ने राजा और राजकुमार को जेल से मुक्त करने का प्रयत्न भी किया जो सफल नहीं हो सका । अदालत ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को देशद्रोह की कवितायें लिखने , लोगों को भड़काने और देशद्रोह के आरोप में मृत्यु दंड की सजा सुनाई । राजा और राजकुमार को गिरफ्तार करने के मात्र कुछ ही दिन के अन्दर ही 18 सितम्बर 1857 को जबलपुर एजेंसी हाउस के सामने फाँसी परेड हुई । दोनों को अहाते में लाया गया । दोनों को देखने के लिये विशाल जनसैलाब उमड़ रहा था जो आक्रोशित था। राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के चेहरों पर कोई डर नहीं था दोनों के चेहरे शांत और दृढ़ थे । दोनों की हथकडियाँ खोल दी गईं और दोनों को तोपों के मुंह से बाँध दिया गया ।
तोप से बांधते समय राजा और राजकुमार दोनो के सामने शर्त रखी यदि राजा माफी मांगते हैं तो पुत्र को आजाद कर देगें ओर पुत्र माफी मांगते हैं तो पिता को आजाद कर देगें । किन्तु दोनों ने माफी मांगने से मना कर दिया। दोनों के तेजमय चेहरे के सांथ गर्व भाव से चलकर तोपों के सामने आये और दोनों ने सीना तानकर अपनी देवी की प्रार्थना की। तोप के चलते ही राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के शरीर छत-विक्षत हो गये | उनके हाँथ और पैर तोप के पास गिरे क्यूंकि वो तोप से बंधे थे शरीर के भाग लगभग 50 फीट तक विखर गये । चेहरे को छति नहीं पहुंची उनकी गरिमा अक्षुण्य रही । कल्पना नहीं की जा सकती उस समय इनकी शहादत इतिहास में ऐसे किसी की कोई शहादत नहीं हुई जो पिता पुत्र को एक साथ तोफ से उडाया गया हो। राजा शंकर शाह की पत्नी रानी फूलकुंवर बाई ने दोनों के शरीर को एकत्र कर अंतिम क्रियाकर्म करवाया और अंग्रजों से बदला लेने का प्रण लिया । अंग्रेजों का इस तरह सरेआम राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को तोप से बांधकर मृत्युदंड देने का उद्देश्य लोगों और राजाओं में अंग्रेजों का डर पैदा करना था । परन्तु अंग्रेजों के इस कदम से क्रांति और ज्यादा भड़क गई । लोगों द्वारा दूसरे ही दिन इस स्थान की पूजा की जाने लगी । 52वीं रेजिमेंट के सैनिकों में विद्रोह फ़ैल गया और इनकी टुकड़ी पाटन की ओर कूच कर गई । विद्रोह की आग मंडला, दमोह , नरसिंहपुर ,सिवनी और रामगढ तक फ़ैल गई । जगह-जगह अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र क्रांति फ़ैल गई । रानी फूलकुंवर बाई ने मंडला आकर क्रांति को जारी रखा और अंततः आत्मोत्सर्ग किया । मंडला में खारी की लड़ाई में रानी अवन्ती बाई ने अंग्रेजों को हराकर सम्पूर्ण मंडला को अंग्रेज मुक्त करा दिया । परन्तु अंग्रेज धीरे-धीरे अपनी शक्ति एकत्र कर क्रांति को दबाने में सफल रहे । सम्पूर्ण क्रांति में इस क्षेत्र से राजा शंकर शाह,कुंवर रघुनाथ शाह , रानी अवन्ती बाई जैसे कई वीर-वीरांगनाओं ने अपना बलिदान दिया ।

वीर रघुनाथ शाह-शंकर शाह स्मारक जबलपुर

जबलपुर में हाई कोर्ट के पास अमर शहीद वीर राजा रघुनाथ शाह शंकर शाह को जिस स्थान पर तोपों से बाँध कर मृत्यु दण्ड दिया गया था उसी स्थान पर एक स्मारक बनाया गया है जिसमें दोनों पिता पुत्र की प्रतिमायें लगवाई गई हैं और प्रतिवर्ष 18 सितम्बर को राजाशंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस पर नमन करते है ।
इन महान राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह की बलिदान गाथा से सम्पूर्ण देश को प्रेरणा देने वाली है जिसमें लोगों ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश के लिये बलिदान दिया । परन्तु इनके बलिदान को इतिहास में वह जगह नहीं मिली जो मिलनी चाहिये । इनकी बलिदान गाथा लोगों के सामने लाने के लिये मध्यप्रदेश शासन द्वारा पिछले वर्ष बहुत ही सराहनीय प्रयास किया गया। म.प्र. शासन द्वारा वीर शंकर शाह-रघुनाथ शाह जी को जिस कारागृह मैं बंदी बनाकर रखा गया था उसे अब प्रेरणा केन्द्र के रूप में स्थापित किया गया है जिसमे माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम जी के विशेष योगदान रहा है उन्ही के कार्यकाल मैं जबलपुर में बडे कार्यक्रम आयोजित हुए एवं वन विभाग से भी जबलपुर हाईकोर्ट के पास एव जबलपुर रेलवे स्टेशन की बीच की पूरी जमीन आदिम जनजाति कार्य विभाग के नाम पर हो गई है ओर प्रेरणा केंद्र बनवाने हेतु लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत है यह एक बहुत ही सराहनीय योगदान है अब समय आ गया है जब हम वीर राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के इस बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुचायें
आप सभी साथियों से अनुरोध है आदिवासी क्रांतिकारी पितापुत्र के इस शहादत दिवस पर घर मैं एक दीपक अवश्य जलाये एव इनके बलिदान को सभी सगाजनो एव परिवार को अवगत कराये । जिससे हमारी आने वाली पीढी को प्रेरणा मिले ।
आदिवासी राजा शंकर शाह एव रघुनाथ शाह के 166वें बलिदान दिवस पर शत शत नमन

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading