27 सितंबर 2023 को सिरमौर पहुंच रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।

करेंगे चुनावी जनसभा।

जगदीश यादव और लक्ष्मण तिवारी के बीच छिड़ी जंग का होगा अंत।

सिरमौर/ कुशमेन्द्र सिंह। आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा की सरगर्मी को देखते हर पार्टी के नेता अपनी जोर आजमाइश कर रहे है इसी कड़ी में सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से  समाजवादी पार्टी से दो प्रत्यासी चुनाव लड़ने को लेकर आमने सामने आ गए है और दोनो लोग अपना अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे है ।
आपको बताते चले कि एक है जगदीश सिंह यादव जो पूर्व सिरमौर विधानसभा से सपा प्रत्यासी भी रह चुके है जो बीते कई वर्षों से समाजवादी पार्टी के लिए कार्य कर रहे है और गरीब असहायों के बीच मे काफी लोकप्रिय भी है।
दूसरे है पूर्व मऊगंज विधायक लक्ष्मण तिवारी जो अभी हाल ही में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिए है और टिकट की दावेदारी कर रहे है इसी बात को लेकर दोनों नेताओं के बीच घमासान जारी है जिसका विराम 27 सितंबर 2023 को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आने के बाद विराम लग सकता है।
अभी तक के सिरमौर विधानसभा के राजनीतिक दलों की बात की जाए तो बीएसपी से रिटार्यड सीएसपी बीडी पांडे,आम आदमी पार्टी से श्रीमती सरिता पांडे और माकपा से क्रांति कुमार दुबे को प्रत्यासी बनाया गया है लेकिन अभी तक कांग्रेस और भाजपा ने अपना पत्ता नही खोला है।
रही बात समाजवादी पार्टी की तो पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने क्षेत्र में प्रचार प्रसार भी कर रहे है कि पार्टी ने मुझे टिकट देने की घोषणा की है लेकिन क्षेत्रीय कार्यकर्ता और पूर्व सपा प्रत्यासी जगदीश सिंह यादव इस फैसले से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं और क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करा रहे है जिसके लिए *समाजवादी पार्टी का सिरमौर विधानसभा में कौन होगा प्रत्यासी को लेकर डभौरा में बैठक भी की गई थी और उस दौरान समर्थकों ने
सिरमौर की मजबूरी है जगदीश भाई जरूरी है, बाहरी भगाओ समाजवादी बचाओ का लगा नारा भी लगाया है
जिसके लिए समाजवादी पार्टी इस बार हर कदम फूंक फूंक कर जिताऊ प्रत्यासी उतारने का मन बना लिया है जो 27/09/23 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के आने के बाद देखना होगा की इस बार साइकिल की सवारी कौन करेगा?

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading