महाकाल सेना समिति के तत्वावधान में हुआ मटकी फोड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री श्री सकलेचा ने कार्यक्रम में सहभागिता कर ग्रामवासियों को दी जन्माष्टमी पर्व की बधाई।ग्राम जाट में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान ग्राम के सभी मंदिरों को फूलो एवं आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया। साथ ही सभी मंदिरों पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा झांकियां भी बनाई गई। जो सभी के आकर्षण का केंद्र रही।स्थानीय महाकाल सेना समिति द्वारा चारभुजा नाथ बड़े मंदिर पर मटकी फोड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।जिसमे क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने भी सहभागिता कर सभी ग्राम वासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी।आयोजन के दौरान सभी अतिथियों का महाकाल सेना के सदस्यों द्वारा कुमकुम तिलक, पुष्प माला व साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस दौरान आदर्श विद्या मंदिर,ग्रेविटी किड्स एकेडमी,द मार्स एकेडमी विद्यालयो के बच्चों द्वारा राधा एवं कृष्ण का मनमोहक स्वांग धरकर आकर्षक प्रस्तुतिया दी गई।रात्रि मे महाकाल सेना व ग्राम के युवाओं द्वारा 21फीट ऊंची माखन की मटकी को मानव श्रृंखला बनाकर फोड़ा गया। रात्रि 12 बजे सभी मंदिरों पर आरती के पश्चात धनिये की पंजीरी एवं माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर महाकाल सेना के दिपक शर्मा, मुरली बैरागी, योगेश गोस्वामी, सीटू गोस्वामी,अरुण गुर्जर,शिवलाल गुर्जर, बालू गुर्जर, किशन गुर्जर, राहुल माली,अर्जुन चौहान, मोनू माली,पिंटू गुर्जर, सत्यनारायण सुथार,विक्रम चौहान, निलेश पाराशर, संजय पाराशर, कोमल सिंह चौहान, पवन बैरागी, राहुल शर्मा, बालकिशन माली, राहुल माली, कालू माली, अर्जुन सिंह चौहान, राजू माली, भानु प्रताप कुमावत, रतनलाल माली, गोपीचंद शर्मा, शिवलाल माली, घनश्याम दमानी, भावेश माली,दीपक गोयल, नितिन शर्मा, कालूसिंह चौहान सहित सभी ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा।पूरे कार्यक्रम के दौरान एहतियाद के तौर पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी पूरी तरह से चाक चोबंद रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर शहर में, प्रख्यात कथावाचक प.प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान, इस प्रकार रहेगी यातायात डायवर्सन व्यवस्था। विधानसभा चुनाव के पहले सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह पर लगातार लग रहे भ्रष्टाचार करने के आरोप।