आम जनता में चर्चा का विषय बने सिरमौर विधायक। सिरमौर/कुशमेन्द्र सिंह। आगामी विधानसभा चुनाव के पहले सिरमौर विधानसभा सीट हाट सीट बनती जा रही है जहा पर वर्तमान विधायक दिव्यराज सिंह के ऊपर एक के बाद एक भ्रष्टाचार करने का आरोप युवा नेता विवेक शुक्ला लगा रहे है ये आरोप सही है या गलत ये तो निष्पक्ष जांच के बाद ही कहा जा सकता है। एक ओर जहा सिरमौर विधानसभा की जनता ने यह सोचकर 2 बार सिरमौर विधानसभा का ताज दिव्यराज सिंह को पहनाया गया कि वर्तमान विधायक राजघराने से ताल्लुक रखते है उन्हें पैसे रूपये की क्या कमी है वो तो जो भी करेंगे जनता की हित के लिए करेंगे लेकिन जिस तरह से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर युवा नेता विवेक शुक्ला आये पोल खोल रहे है तो किसी को विश्वास नही हो रहा है जब दिव्यराज सिंह जैसे लोग ऐसा कर सकते है तो दूसरे लोगो के बारे में क्या कहा जा सकता है। पूर्व में भी उनके द्वारा यात्री प्रतीक्षालय, हैंडपम्प खनन,खेल मैदान,सुदूर सड़क,दूसरे विधानसभा को राशि देना, स्वेच्छा निधि से अपने ड्राइवर को व होटल के कर्मचारियों को राशि देने के नाम पर तथा सजातीय लोगों को 40% लाभ पहुचाने का आरोप लगा चुके है। अब विधायक पर क्षेत्र में विद्युतीकरण के नाम पर गोलमाल करने का आरोप लग रहा है कि विद्युतीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए निकाले हैं लेकिन इन पैसों का उपयोग केवल कमीशन खोरी में किया गया है आरोप है कि तिलखन में तीन खंभे के लिए 3 लाख रुपए, माहरी मे 5 खम्भे 63 केबी ट्रांसफार्मर के लिए 4.14 लाख रुपए, सिरमौर में वार्ड 10 में 4 खंभों के लिए 1 लाख रुपए, कोनीकला के चैनुवा गांव में 25 खंभों के लिए 7.50 लाख रुपए, 25 केबी ट्रांसफार्मर के लिए 2 लाख रुपए निकाले गए हैं। लेकिन आज भी इन क्षेत्रों के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैएक आंकड़े के अनुसार, जवा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत घूमन, अकौरिया, बरौली, कोनीकला, भिटौंहा और दादर खुर्द में विद्युतीकरण कार्य के लिए क्रमश: 3.78 लाख, 2.68 लाख, 1 लाख, 7.66 लाख, 2.48 लाख और 4.89 लाख रुपए निकाले गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 25 केबी ट्रांसफार्मर के लिए कहीं 2 लाख रुपए तो कहीं 3 लाख रुपए तो कहीं 5 लाख रुपए दिए गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अलग अलग गांव के हिसाब से ट्रांसफार्मर व विजली के खंभों की कीमत भी बदल जाती है?वही विवेक शुक्ला ने कहा कि इस वक़्त पूरे सिरमौर विधानसभा मे बिजली की भयंकर समस्या है सरकार और स्थानीय विधायक हर मंच से सड़क, पानी और बिजली के लिए 24 घंटे लाइट होने का दावा ठोकते है करोडो रुपए विद्युतीकरण के नाम पर निकाले गए हैं लेकिन उन पैसों का उपयोग केवल कमीशन खोरी में किया गया है अगर इन पैसों का उपयोग सही तरीके से किया गया होता तो आज भयंकर बिजली की समस्या न होती। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम जाट मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। पर्दे में रहने दो! … (व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)
You must be logged in to post a comment.