जाट क्षेत्र के किसानों का आक्रोश पहुंचा चरम पर,अधीक्षण यंत्री को कनिष्ठ यांत्रिकी महोदय जावद एवं कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापनकिसानों ने शिघ्र समस्या का निराकरण नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनीनीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाट क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बिना किसी पूर्व सूचना व ठोस कारण के बंद कर दी जाती है।एक तरफ जहां इस वर्ष इंद्रदेव की बेरुखी के चलते खून के आंसू रो रहे हैं। एवं अपनी खेतों में पानी के अभाव मे खराब हो रही फसलों को बचाने के लिए किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाकर इंद्र देवता से शीघ्र बारिश की गुहार लगा रहे हैं। किसान अपने खेतों में मुरझाई हुई फसलों को जीवन दान देने के लिए खेतों में लगी ट्यूबवेल एवं कों से मोटर पंप के सहारे किसी तरह सिंचाई कर फसलों को बचाने का जतन कर रहे हैं। ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा की जा रही कटौती से किसानों के भूखे मरने की नौबत आ सकती है।जाट क्षेत्र के अन्नदाता किसानों को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र मे वर्षा नहीं होने के कारण सोयाबीन और मक्का की फसले पूरी तरह से सूखने की कगार पर है।किसी तरह से जुगाड कर किसान अपनी फसलो को बचाने की कोशिश कर रहा है।लेकिन विद्युत विभाग की मनचाही कटौती और मनमर्जी से परेशान हो गया है।एक तरफ इंद्रदेव की बेरुखी व दूसरी तरफ किसानों को बिजली नहीं मिल पाना।एक तरफ जहां मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान किसानों को 10 घंटे बिजली देने की बात कर रहे हैंl वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत यह है।कि किसानों को 7 घंटे बिजली भी नहीं मिल पा रही है। विद्युत विभाग की मनचाही कटौती से परेशान होकर व शेड्यूल फिल्टर रात की बजाय दिन में कर देने से बड़ी संख्या में परेशान किसानों ने आक्रोशित होकर विद्युत वितरण केंद्र जाट पर पहुंचकर सहायक यंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा।और किसानों को हो रही परेशानियों का शिघ्र निराकरण करने की बात कही।अन्यथा जाट क्षेत्र के पीडित किसान शिघ्र बड़ी संख्या में एकत्रित होकर विद्युत मंडल के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।जिसकी समस्त जवाबदारी विद्युत विभाग की होगीl Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन के द्वारा परम शिव भक्त देवी अहिल्या उद्यान राजवाड़ा पर सभी क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ज्ञात अज्ञात सभी का स्मरण कर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का आयोजन किया गया अथ औचक महात्म्य! (व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)