मानवता हुई शर्मशार,भिखारी को बनाया गया आरोपी।जिम्मेदार अधिकारी मौन.? रीवा। जवा/ पूरा मामला जवा थाना अंतर्गत बेलगवां गांव का है जहां पर दिनांक 30 अगस्त 2023 को पूर्व जवा थाना प्रभारी गीतांजली सिंह के निर्देशन पर जुए की फड़ लगने की जानकारी पर सुवह करीब 9 बजे के आसपास सिविल ड्रेस में जवा पुलिस को भेजा गया लेकिन वहां पर कोई जुआड़ी नहीं मिला तो गांव के मंदिर के चबूतरे पर बैठे बुद्ध भिखारी रामशिरोमणि उम्र लगभग 80 वर्ष से बसूलीबाज सिपाही डराने धमकाने लगे जो प्रयागराज हनुमान मंदिर के सामने भिक्षा मांग कर जीवन यापन करता है इस वक़्त बेटी और बच्चों के लिए रक्षाबंधन त्यौहार पर कपड़े एवं अन्य चीजों को खरीदने के लिए थैली में पैसा लिए हुए था तब उस भिखारी से भी उसके जेब से 13 हजार रुपए छीन लिए और मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया ऐसा पीड़ित ने एसआई गीतांजली सिंह के ऊपर आरोप लगाया है ।इतना ही नही उसी स्थान पर टेंट के व्यापारी शिव दयाल जायसवाल निवासी भखरवार अपने ट्रक ड्राइवर को बुलाने के लिए गया हुआ था तो एसआई गीतांजली सिंह का ड्राइवर विपिन सिंह जिसके ऊपर पहले से जवा थाने में दबंगई करने के आरोप में आवेदन दिया गया है जिसे उसी थाने में ड्राइवर बनाकर रखा गया है उसने चुनावी रंजिश को लेकर टेंट व्यापारी को दौड़ा कर 7 फिट गहरे पानी भरे नहर में धक्का देकर गिरा दिया और उसके पास रखे 50 हजार रुपए छीन लिए गए तथा रुपए लौटाने के एवज में और ड्राइवर के द्वारा 5 हजार रुपए लिया गया कि गीतांजली सिंह ने मंगवाया है इसके बाद पुनः टेंट व्यापारी के भाई से अगले दिन 500 की मांग की जा रही है ऐसा टेंट व्यापारी ने आरोप लगाया है जिसमें बकायदे उन सिपाहियों के नाम भी बताए गए जो इस कृत्य में लिप्त थे आरोप की हकीकत क्या है ये तो सही जांच के बाद ही मामला सामने आ सकता है। फिर भी लगातार थाना एसआई गीतांजली सिंह के ऊपर आरोप लगते जा रहे है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।सवाल यही की आखिर कब तक में जवा थाना क्षेत्र के पीड़ितों, व्यापारियों, आम जनमानस को ऐसे अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वाली,लूटपाट करने वाली महिला एसआई से मुक्ति मिलेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गोवर्धनम फाउंडेशन के मनगवां प्रभारी अतुल पांडेय के द्वारा फूल गांव में आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर। इन्दौर पुलिस द्वारा अपने साथी पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई