इन्दौर । प्रदीप चौधरी। इंदौर जिले में पुलिस विभाग में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले इन्दौर पुलिस के 05 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन पलासिया चौराहे स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। इंदौर पुलिस आयुक्त नगरीय मकरंद देऊस्कर एवं अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) सीमा अलावा, सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा एवं मुख्यालय) अपूर्वा किलेदार, रक्षित निरीक्षक दीपक कुमार पाटिल की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण – उप. निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा, उप. निरीक्षक महेश शर्मा, उप. निरीक्षक राममूर्ति बिल्लोरे, सहायक उप. निरीक्षक लालचंद अहिरवार, प्रधान आरक्षक सरदार सिंह अलन्से व उनके परिजन, कार्यालयीन स्टाफ व अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर व उपस्थित अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल, श्रीफल, मोमेंटो व पुष्प माला के साथ स्वागत करते हुए, उन्होने जो पुलिस विभाग में अपनी अभिन्न सेवाएं दी ,उसके लिये धन्यवाद दिया गया तथा उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यायलय जगदीश डावर, ने कहा कि आप सभी ने अनुशासित पुलिस विभाग में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हुए अपने जीवन का अमूल्य समय देकर जनता की सेवा की है, अब आपको स्वयं व अपने परिवार को समय देने की बारी है। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, जीवन की इस नई पारी को अपने परिवार के साथ खूब हंसी खुशी के साथ, रचनात्मकता के साथ गुजारें। इसके साथ ही उन्होंने सभी को अपने समय और अपनी पूंजी को सही जगह निवेश करने के संबंध में भी उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।

साथ ही उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सभी को ये आश्वासन भी दिया कि, ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, वे जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है और साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक भी बन सकते है। और सभी ने विदा लेने वाले साथियों से कहा कि यह उनका रिटायरमेंट नहीं बल्कि जीवन की एक नई पारी की शुरुआत है।

उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा भी अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों और यादगार लम्हों कों सभी के साथ साझा किया गया अंत में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने साथियों से मिलकर बड़े ही भाव विभोर हो विदाई ली।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading