इंदौर। प्रदीप चौधरी। एडिशनल डीसीपी क्राइम ने स्टूडेंट्स को समझाई साइबर अपराधों और इनसे सुरक्षा की बारिकियां।इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 23.08.23 को एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया,सायबर अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत डी.ए.वी.वी. इंदौर के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग के स्टूडेंट्स से बात की। इस कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम ने उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों, इनके करने के तरीके तथा इनसे किस प्रकार बचा जाए आदि के संबंध में विस्तृत रूप से बताया। उन्हें विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके अपराधी किस प्रकार हमें फंसाते हैं यह जानकारी देते हुए, इनसे बचने के लिए सावधानीपूर्वक इनका इस्तेमाल करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर न करने के बारे में समझाईश दी। उन्होंनें स्टूडेंन्ट्स से, वर्तमान में पुलिस के पास आने वाले सायबर अपराध संबंधी शिकायतों को साझा किया। साथ ही सभी से कहा कि आप तो कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट्स हो इस वर्चुअल दुनिया से आम लोगों की अपेक्षा भली भांति परिचित हो, लेकिन फिर भी देखने में आता है कि जागरूकता के अभाव में लोग इन साइबर अपराधों के शिकार हो जाते हैं, इसमें कई बार अधिकतर कारण प्रलोभन/लालच के कारण ही होता है। इसलिए हमें बहुत ज्यादा सावधान होकर ऑनलाइन फाइनेंशियल प्लेटफार्म और सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए। राजेश दंडोतिया की साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के अभियान की ये 139 वीं कार्यशाला थी। पुलिस के सायबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है और आनलाइन ठगी से बचाना है।इस अवसर पर 300 स्टूडेंट्स सहित कंप्यूटर साइंस विभाग का स्टाफ भी मौजूद रहा, जिन्होंने साइबर अपराधों एवं इनसे सुरक्षा की बारिकियों को समझा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एहसास चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया बागपत के विपुल जैन को सम्मानित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़