नेशनल अवार्डी व गोल्ड़ मेडलिस्ट विपुल जैन को उनके साम्प्रदायिक सौहार्द व सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण योगदान के लिए किया गया सम्मानितविपुल जैन को उनके विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यो के लिए अनेकों राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा किया जा चुका है पुरस्कृत व सम्मानित नई दिल्ली।सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली देश की जानी-मानी सामाजिक संस्था एहसास चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नेशनल अवार्डी एवम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन बागपत को उनके साम्प्रदायिक सौहार्द व सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एहसास चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नई दिल्ली के आर्या ऑडिटोरियम में अहसास एक विश्वास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बागपत के विपुल जैन ने स्पेशल गेस्ट के रूप में शिरकत की। विपुल जैन ने बताया कि एहसास चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण, अंगदान आदि विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है। लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ-साथ ट्रस्ट स्लम में रहने वाले लोगों, दिव्यांग लोगों आदि के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है और ट्रस्ट से जुड़े लोग जरूरतमंद लोगों व बेजुबान पशु-पक्षियों की हर सम्भव सहायता करते है। कहा कि एहसास चेरिटेबल ट्रस्ट के लोग देश में छिपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनियां के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है। विपुल जैन ने उनको सम्मानित करने के लिए एहसास चेरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया और ट्रस्ट के समाजसेवी कार्यो की प्रशंसा की। इस अवसर पर यूएन इंटरनेशनल पीस काउंसिल के डायरेक्टर डा आर सुरेश बाबू, चंडीगढ़ के रेसिडेंट कमिश्नर भारतेंदु, केसीसी ग्रुप के फाउंड़र व सीईओ डा शरद कोहली, मिस इंड़िया इंटरनेशनल क्वीन 2020 अमृत कौर, एहसास चेरिटेबल ट्रस्ट की प्रेसिडेंट आरती मेहता, मुख्य संरक्षक ओपी राजपुरोहित, संरक्षक डॉ सुरेश बाबू, डायरेक्टर वान्या सिंह, चीफ एडवाइजर आशीष सभरवाल, पीआर हेड उर्वशी शर्मा, फाउंडर रंजीत कुमार, आदित्य कुमार, कंचन सिंह सहित देशभर से आयी सैंकड़ों जानी-मानी हस्तियां उपस्थित थी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पंचकृति – फाइव एलिमेंट्स की स्टारकास्ट ने इंदौर में किया फ़िल्म का प्रमोशन डीएवीवी कंप्यूटर साइंस विभाग के स्टूडेंट ने भी ज्वाइन करी, पुलिस की साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता की क्लास।