बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।पैरामाउंट पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हाथों पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत मेहंदी रचाकर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के प्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान वंशिका, द्वितीय स्थान अंशिका और तृतीय स्थान यूविशा ने प्राप्त किया। इसके जूनियर वर्ग से प्रथम स्थान वंशिका, द्वितीय स्थान सूजल और तृतीय स्थान मानसी ने प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक बिजेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य ने छात्राओं द्वारा रचाई गई मेहंदी की सराहना की और विजेता सभी छात्राओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया। बिजेंद्र सिंह ने कहा की सभी छात्राओं को तीज- त्यौहार पर होने वाले ऐसे आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनके अंदर छुपी हुई कला निकलकर बाहर आती है। इस अवसर पर आरती सिंह, साक्षी प्रजापति एवं समस्त अध्यापिकाएँ उपस्थित रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिलाओं ने तीज पर की शिव- पार्वती की पूजा, नाचकूद कर उठाया आनंद आद्य कुलदेवी महालक्ष्मी रथ यात्रा का राऊ में हुआ जोरदार स्वागत