इंदौर। शुभम जयसवाल। हरियाणा के अग्रोहा शक्तिपीठ में बनने वाले आद्य कुलदेवी महालक्ष्मी मंदिर के निहित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा गठित श्री अग्रसेन फाउंडेशन के तत्वाधान में देशभर में निकाली जा रही रथयात्रा का राऊ विधानसभा क्षेत्र में पहुंची! जहां यात्रा का श्री अग्रवाल समाज राउ के अध्यक्ष हेमचंद्र मित्तल के नेतृत्व में समाज एवं संस्था के पीयूष अग्रवाल, दिनेश बंसल, कैलाश गोयल आदि लोगों ने भव्य स्वागत किया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं रथयात्रा राष्ट्रीय संयोजक मनोज गोयल गुडियानिया ने इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा में बनने वाला कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी का मंदिर ऐतिहासिक होगा और इस मंदिर निर्माण में देश के सभी अग्रबंधु अपना बढ़चढक़र सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में आद्य कुलदेवी महालक्ष्मी की 108 किलो की चांदी की प्रतिमा 108 किलो चांदी के सिंहासन पर 108 फिट लंबे, 108 फिट ऊंचे व 108 चौड़े मंदिर में स्थापित की जाएगी। श्री गोयल ने कहा कि भगवान अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। अपने क्षेत्र में सच्चे समाजवाद की स्थापना हेतु उन्होंने नियम बनाया कि उनके नगर में बाहर से आकर बसने वाले व्यक्ति की सहायता के लिए नगर का प्रत्येक निवासी उसे 1 मुद्रा व 1 ईंट देगा जिससे आसानी से उसके लिए निवास स्थान व व्यापार का प्रबंध हो जाए। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने ही अग्रोहा राज्य की स्थापना की थी और अब उसी अग्रोहा में आद्य महालक्ष्मी जी के मंदिर का निर्माण किया जा रहा। समाज के सभी वर्गों को इसमें हुंडी के माध्यम से अधिक से अधिक ईंट लगानी चाहिए। उन्होंने यात्रा के उद्देश्यों के बारे में भी बताया। उल्लेखनीय है कि यह रथयात्रा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के मार्गदर्शन एवं मध्यप्रदेश के संयोजक विष्णु बंसल महू वाले एवं सह संयोजक संतोष गोयल इंदौर के संयोजन में निकली जा रही ही। इससे पूर्व यात्रा का नगर में भ्रमण करवाया गया। विभिन्न स्थान पर समाज के बंधुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। नगर पार्षद भारती मंडले ने पति राजेश मंडले सहित पूजा अर्चना कर सभी नगरवासियों के सुखद भविष्य की कामना की। प्रधान हेमचंद्र मित्तल एवं सतीश बंसल ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल समाज राऊ के अध्यक्ष हेमचंद्र लता मित्तल, कोषाध्यक्ष दिनेश पुष्पा अग्रवाल, सतीश बंसल, राजेश प्रिया अग्रवाल, कैलाश किरण गोयल, पीयूष दादू, मिताली अग्रवाल, पार्षद भारती राजेश मंडले, दिलीप कोठारी, गोविंद अग्रवाल, अशोक मित्तल (कोयम्बटूर), जगदीश गोयल, कृष्णकांत नीना गोयल, पीयूष तायल, राकेश अग्रवाल, आदित्य मित्तल, रंजना मित्तल, भावेश अग्रवाल आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में हुआ मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन सिंगरौली जिला सरई में अवैध रेत का परिवहन करते ट्रेक्टर टाली लोड रेत सहित जब्त