अधिवक्ता चंचल गुप्ता ने मामले में लगाया था वाद, कंज्युमर हेल्पलाइन पर भी की थी शिकायत

इंदौर. भारतीय स्टेट बैंक की पत्रकार कॉलोनी शाखा में ग्राहक द्वारा स्लीप के माध्यम से राशि जमा करने से मना करने पर जुर्माना ठोंका है। साथ ही जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की इंदौर खंडपीठ ने बैंककर्मियों को अपना व्यवहार सुधारने के लिए भी कहा है। दरअसल, ग्राहक चंचल गुप्ता एक अक्टूबर 2019 को भारतीय स्टेट बैंक की पत्रकार कॉलोनी शाखा में मौजूद अपने खाते में राशि जमा करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने टोकन लिया और करीब 20 मिनिट तक लाइन में लगने के बाद नंबर आया। जब कैश काउंटर पर राशि जमा करने के लिए स्लीप दी तो बैंककर्मी ने नगद राशि लेने से मना कर दिया। कहा कि मशीन के माध्यम से ही राशि जमा करवाना होगी। इस पर गुप्ता ने अपना एटीएम कार्ड पास मौजूद नहीं होने के चलते बैंक स्लीप के माध्यम से राशि जमा करना चाही। लेकिन बैंककर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए कार्ड के माध्यम से ही राशि जमा करवाना होगी। शाखा के बाहर मशीन से बिना कार्ड के राशि जमा करवाने पर 25 रुपए शुल्क लिया जा रहा है। लेकिन मशीन में तकनीकी कारणों से रुपए जमा नहीं हुए। जब परिवादी ने दोबारा बैंक में आकर नगद राशि जमा करने के लिए कहा तो बैंककर्मी ने अभद्रता की। जब परिवादी ने इस संबंध में बैंक के नोटिफिकेशन की जानकारी मांगना चाही तो वह भी नहीं बताई। इस पर परिवादी ने नेशनल कंज्युमर हेल्पलाइन में शिकायत की गई। साथ ही जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की इंदौर खंडपीठ में वाद प्रस्तुत किया। उक्त वाद पर आयोग ने ग्राहक चंचल गुप्ता के पक्ष में फैसला सुनाया। यह भी स्पष्ट किया कि मशीन के द्वारा नगद राशि जमा करवाना लोगों में जागरूकता लाने के लिए है। लेकिन किसी भी ग्राहक को इसके लिए विवश नहीं किया जा सकता। साथ ही कहा कि किसी भी ग्राहक को उचित सेवाएं न देते हुए अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया। बैँक के खिलाफ आयोग ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 12 के तहत 2 हजार रुपए का जुर्माना और प्रकरण व्यय एक हजार रुपए देने के आदेश दिए। मामले में शिकायतकर्ता ने खुद पैरवी की। आयोग के तरफ से अध्यक्ष बलराज कुमार पालोदा, सदस्य साधना शर्मा व निधि बारंगे ने सुनवाई की।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading