इंदौर। अंकुल प्रताप सिंह / प्रदीप चौधरी। कई सवाल खड़े होते हैं पुलिस प्रशासन पर… इंदौर शहर में नशे के खिलाफ किसी प्रकार का कोई अंकुश दिखाई नहीं देता. क्या हो गया है, “मां अहिल्या” की नगरी को, किसकी नजर लगी है, जो अपराध का ग्राफ इतना बढ़ता जा रहा है। इंदौर में कहने के लिए तो कमिश्नरी प्रणाली लागू है, राजनीति की माने तो कमिश्नरी लागू करने का मुख्य उद्देश्य अपराध के बढ़ते ग्राफ को कम करने के लिए किया गया था. पर अपराध का ग्राफ घटना की जगह दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है.इंदौर शहर में नशे के खिलाफ किसी प्रकार का कोई अंकुश दिखाई नहीं देता.क्योंकि इंदौर महानगर में सबसे ज्यादा अपराध नशाखोरी करने से बढ़ रहा है, जिसका बढ़ावा कहीं ना कहीं राजनीतिक और शासनिक प्रशासनिक अधिकारी भी दे रहे हैं.नशे की लत की वजह से युवा कर रहे अपराध, हर छोटी सी बात को लेकर हो जाती है शहर में हत्या.कहने के लिए इंदौर कमिश्नरी प्राणी के अंदर एक से बढ़कर एक धुरंधर आला अधिकारी हैं, पर किसी प्रकार का अपराध पर अंकुश दिखाई नहीं देता आम जनता रात्रि में निकलने में भी डर महसूस करने लगी है, जो रात्रिकालीन ऑफिस में जॉब करते हैं उनके लिए भी रात में आना-जाना इन नशेड़ीयो की वजह से काफी मुश्किल हो गया है.कहीं ना कहीं इन अपराधों का ग्राफ को बढ़ावा देने में नाइट कल्चर का भी बड़ा योगदान है ज्यादातर अपराध नाइट कलर के क्षेत्र में होते हैं।पुलिस की जितनी तारीफ की जाए इन अपराधों को रोकने के लिए उतनी कम है, पर कहीं ना कहीं किसी न किसी कारण बस या किसी ना किसी दबाव की वजह से अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रहे। जहां पूरे प्रदेश भर में चुनाव की घोषणा हो चुकी है और आचार संहिता लागू होने वाली है, इंदौर शहर के अपराध का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इंदौर राजनीति का सबसे बड़ा गढ़ है , उसके बावजूद भी कई नेता अपने लब्ज में इंदौर में बढ़ रहे अपराध को लेकर जिक्र तक नहीं करते। ना ही कमिश्नर प्रणाली की कोई फायदे या नुकसान गिनवाते। नशे का कारोबार तो फल फूल ही रहा है उसके बाद अपराध ग्राफ भी बढ़ता ही जा रहा है, कभी किसी युवक को चंद बातों के लिए हत्या कर दी जाती है तो कहीं कुत्ता टहलने को लेकर गार्ड द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर दी जाती है।नशे में युवा काफी ग्रसित नजर आते हैं हर और अपराध में भी सम्मिलित । पुलिस को जल्दी अपराध को लेकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई और अपना एक कड़ा रूप इन अपराधियों को दिखाना होगा, शक्तियां बर्तनी होगी, हर थाना क्षेत्र में अधिकारियों को भ्रमण करना चाहिए इन थानों में किस प्रकार की और कितनी समस्याओं का निधन किया जाता है, कितनी जनता ईनके कामों से खुश है।समाज सुधार के लिए आम जनता के बीच पुलिस को घुल मिलकर चर्चा करनी होगी जिससे आम जनता और पुलिस के बीच तालमेल बैठे। आम जनता अपने आसपास हो रहे अपराध को तुरंत सूचित करें जिससे अपराध पर पुलिस भी अंकुश लगा सके।चुनाव से पहले अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई जिससे चुनाव में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो और अपराधियों पर अंकुश लगाया जाए पर इधर से उधर करने से कोई फायदा नजर नहीं आ रहा। कल की घटना 01 कमिश्नरी लागू होने के बाद इंदौर में अपराधो का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा,और वहीं पुलिस बैकफुट पर नजर आ रही, वहीं ताजा मामला खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी का है जहां पर देर रात बैंक के एक गार्ड ने दहशत मचा दिया । कुत्ता घुमाने की मामूली सी बात पर गार्ड की पड़ोसियो से हुआ विवाद । विवाद इतना बढ़ा गया की गार्ड राजपाल सिंह राजावत ने अपने घर की गैलरी से अपनी लाइसेंसी बंदूक से दनादन गोलियां बरसा दी, जिसमें पड़ोस में रहने वाले जीजा-साले की मौत हो गई और उनके परिवार के छह लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं गंभीर घायल बताई जा रही है घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है।जहां घटना की जानकारी के बाद मौके पर आए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, मृतक राहुल उम्र 28 वर्ष और विमल उम्र 35 वर्ष रिश्ते में जीजा-साले हैं। जिसमें विमल का निपानिया में सैलून है और 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। राहुल लसूड़िया क्षेत्र के किसी ऑफिस में कार्यरत हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे गार्ड राजपाल कुत्ता घुमा रहा था।इस दौरान एक अन्य कुत्ता आ गया और दोनों लड़ने लगे। राहुल के परिवार ने आपत्ति ली तो बहस हो गई। विवाद बढ़ा और राहुल के परिवार के बाकी लोग भी बाहर आ गए। गुस्से में गार्ड भागते हुए घर के अंदर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंच गया। वहां से उसने राहुल, विमल और उसके परिवार पर गोलियां चलाईं। घायलों में वे लोग भी हैं, जो शोर सुन घरों से बाहर आए थे। घटना 16/2023/ अगस्त रात्रि की. इंदौर में नाइट कल्चर ने ली एक युवक की जान। शराब की दुकान से निकल रहे युवक और कर चालक के बीच हुआ विवाद चाकू से कर दी कर चालक की हत्या…. अंकुश..?बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं की खुले आम वारदात को अंजाम दे रहे। मामूली सी कहा सुनी को लेकर दो बदमाश ने सिविल इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात बुधवार रात इंदौर के चंदन नगर पुलिस थाना क्षेत्र की एक शराब दुकान के बाहर हुई। एक शराब दुकान के सामने से अपनी कार से जा रहे सिविल इंजीनियर की बाइक सवार बदमाशों को सही से गाड़ी चलाने को लेकर कहा सुनी हो गई थी। बस इसी बता पर विवाद बड़ गया और दोनों बदमाशों ने सिविल इंजीनियर अतुल जैन को चाकू मारकर हत्या कर दी। चंदन नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट हुईं है, और हत्या के आरोपियों का पता लगाया जा रहा है आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अखिल समाज सेवा दलजयपुर में, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित. कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समितियों के गठन की लिस्ट जारी कर प्रस्ताव मंजूरी दी।