इंदौर। गौरव जैन ✍🏻 इंदौर शहर के समीप देवास जिले के उदय नगर भैरव कुंड में आज इंदौर शहर के तीन युवक कुंड में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गए सूचना के अनुसार इंदौर से 14 युवक पिकनिक मनाने भैरव कुंड गए थे जिसमें से तीन युवक नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए वहीं घटना के दौरान डूबने वाले युवकों के साथी भी उन्हें बचाने के लिए उनके पास पहुंचे जहां पानी गहरा होने की वजह से उन्हें भी वापस बाहर आना पड़ा घटना के दौरान एक मृतक युवक को तुरंत निकाल लिया गया था और दो युवक नहीं मिले थे जिनका सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है फिलहाल अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोख दिया गया है कल सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। कुंड में डूबने वाले तीनों युवकों के नाम सुफियान निवासी खजराना, यासीन अली निवासी चंदननगर, जफ़र निवासी ग्रीन पार्क इंदौर बताएं जा रहे हैं Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गेटवे में धूमधाम के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस. अविश्वास प्रस्ताव : मोदीशाही जीतकर भी हारी!