इंदौर। सरफराज खान। इंदौर स्वच्छता में नंबर वन होने के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नंबर वन बने इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए दत्तनगर रहवासी संघ द्वारा अपोलो हॉस्पिटल विजय नगर इंदौर के सहयोग से रविवार 13 अगस्त को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दत्तनगर रहवासी संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं महासचिव मनोज दुबे ने बताया कि अंबा माता मंदिर दत्त नगर के बड़े बगीचे में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सीनियर ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के रोशन राव के मार्गदर्शन में अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम ने मरीजों की निशुल्क ह्रदय रोग स्वास्थ्य संबंधित जांच के साथ ही ईसीजी, पल्स, शुगर एवं आंखों की भी जांच की। प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुआ शिविर शाम 4 बजे तक सतत रूप से चलता रहा। इस दौरान दत्त नगर, राजेंद्र नगर के साथ ही आसपास के अन्य क्षेत्र के रहवासियों ने भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपनी जांच कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया। इस दौरान डॉक्टर्स की टीम का स्वागत दत्तनगर रेवासी संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा महासचिव मनोज दुबे, उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, शशिकांत यादव एवं कमलेश पांडेय ने किया.। आज शिविर में लगभग 350 से अधिक लोगों ने विभिन्न प्रकार की जांच करवाई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भगवान महावीर के 2550 में निर्वाण महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय जैन एकता मंच मध्य प्रदेश महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक विशाल सम्मेलन का आयोजन मिट्टी संग सेल्फी, मुस्लिम महिलाओं संग राखी : शिगूफे बाज शहंशाह के नए फरमान