इंद्रपाल साहु। विशेष जागरूकता अभियान ‘‘अभिमन्यु‘‘ के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय, मो. यूसुफ के निर्देशन में लगातार जन जागरूकता अभियान के आयोजन किये जा रहे है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के पुरुषों/बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिला/बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इसी क्रम में विशेष जागरूकता अभियान श्रीमती अर्चना द्विवेदी महिला थाना प्रभारी सिंगरौली, महिला सुरक्षा शाखा से आशीष सिंह बागरी द्वारा सनशाइन स्कूल बैढ़न, काइट्स राइस स्कूल बैढ़न में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया एवं अभिमन्यु अभियान के उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया कि किस प्रकार से वर्तमान समय में फैल रहे नशे के चक्रव्यूह को तोड़ना है एवं नशे के प्रभाव से लोगों को बचाना है।सबको जागरूक रहने की आवश्यकता है, ना दहेज लेना है और ना ही दहेज देना है। पुराने समय से व्याप्त रूढ़िवादिता को समाप्त कर नई दिशा में आगे बढ़ना है। अश्लीलता को कैसे रोकता है एवं अश्लीलता करने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, लिंग भेद इन सब के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही बच्चों में समानता के भाव से संबंधित बातों को बताया गया। सभी को प्रेरित होकर किस प्रकार अभिमन्यु की तरह बनना है और समाज में फैली बुराइयों को एकजुट होकर दूर करना है। जब हम सब एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों से लड़ेंगे, तब धीरे-धीरे अवश्य समय में बदलाव आएगा और एक नया समाज संगठित होगा, बताया गया।अभिमन्यु अभियान का शुभंकर एक 16 से 25 वर्षीय एक शिक्षित एवं संस्कारवान युवक है जो सामाजिक बुराइयों में चक्रव्यूह जैसे अशिक्षा, नशा, अश्लीलता, दहेज, भ्रूण हत्या, असंवेदनशीलता, रूढ़िवादिता एवं पूर्वाग्रह को तोड़कर समानता के आधार पर समाज में महिलाओं को सह अस्तित्व प्रदान करता है। उपस्थित छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई। हम शपथ लेते हैं कि हम कहीं भी, कभी भी लैंगिक भेदभाव नहीं करेंगे। हम पारिवारिक, सामाजिक एवं व्यवसाय दायित्वों के निर्वहन में महिलाओं के साथ बराबरी का योगदान देंगे। हम समाज मेंशहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों में जाकर अभिमन्यु अभियान से संबंधित स्टीकर चस्पा किए जा रहे हैं। स्टीकरों में अलग-अलग उद्देश्यों को वर्णित किया गया है। अभियान में अलग-अलग स्थानों में जनसमूह को एकत्रित कर संबोधित कर प्रचार प्रसार किया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 100 प्रश्नावली को हल कराई गई हैं। विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। नाट्य कला का आयोजन कराया गया। वैन से लगातार हो प्रचार प्रसारमारुति वैन के माध्यम से जगह-जगह लगातार किया जा रहा प्रचार प्रसारटीवी के माध्यम से लघु फिल्मों को शहरी एवं ग्रामीण अलग स्थानों पर चलाकर दिखाया गया एवं तरीके से प्रचार प्रसार किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) बिल लेगा जगह, नबालिक के साथ दुष्कर्म कराने वालों को दिया जाएगा मृत्युदंड. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने पुलिस विभाग के साथ तिरंगा रैली में सहभागिता करी